क्या आप जानते हैं, ग्रीन टी पीने के फायदे से ज्यादा होते हैं नुकसान
यदि आप दिनभर में तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए महंगा साबित हो सकता है।
नई दिल्ली:
आजकल चाहे लड़का या फिर लड़की हर कोई ग्रीन टी पीना प्रैफर करता है। हम भी शुरू से यही सुनते आ रहे हैं कि ग्री टी हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है। ग्रीन टी न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, बल्कि ये कई बीमारियों से भी हमारी रक्षा भी करती है।
लेकिन कहते हैं ना कि किसी भी चीज की अति हानिकारक साबित होती है। हर चीज फायदेमंद होती है, लेकिन जब तक उसका इस्तेमाल संतुलित मात्रा में किया जाए। यही बात ग्रीन टी के सेवन पर लागू होती है।
यदि आप दिनभर में तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए महंगा साबित हो सकता है, क्योंकि ये आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है।
ग्रीन टी के नुकसान
1. पाचन क्रिया पर पड़ता है असर
अगर आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए बार-बार ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया पर असर पड़ता है और जल्दी वजन कम करने के लिए खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीना तो सबसे हानिकारक माना जाता है।
2. भूख नहीं लगती
दिनभर में तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपको भूख नहीं लगती है। साथ ही भूख न लगने के कारण आप संतुलित आहार नहीं ले पाते हैं, जिसके चलते आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और आपका शरीर कमजोर हो जाता है।
ये भी पढ़ें, ठंड में गुड़ खाने से बढ़ेगा चेहरे का नूर, इन बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा
3.आयरन की कमी
दिन में तीन बार से ज्यादा या बार-बार ग्रीन टी पीने से आपके शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है, क्योंकि ग्रीन टी में मौजूद टैनिन शरीर में आयरन की मात्रा को कम कर देता है।
4. गर्भपात होने का खतरा बढ़ता है
गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रीन टी काफी नुकसानदेह होती है। गर्भावस्था के दौरान अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु में कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं और प्री मैच्योर डिलीवरी होने के चांस बढ़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें, सेब का हलवा बनाने की विधि
5. एसिडीटी की प्रोब्लम
सुबह के समय खाली पेट ग्रीन टी पीने सेआपको एसिडिटी की शिकायत भी हो सकती है। इसके साथ ही गुर्दे में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें पाया जाने वाला ऑक्जेलिक एसिड, यूरिक एसिड, अमीनो एसिड और फास्फेट गुर्दे की पथरी के लिए जिम्मेदार होते हैं।
लेकिन इन सबके बावजूद ग्रीन टी का सेवन चाय और काफी से कहीं अधिक फायदेमंद माना जाता है।
ये भी पढ़ें, अर्थव्यवस्था की रफ्तार 7 फीसदी से अधिक होगी : शक्तिकांत दास
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें