अलवर लिंचिंग पर बोले राहुल- मोदी के क्रूर 'न्यू इंडिया' में लोगों को कुचल कर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है
पुलिस में दर्ज़ एफआईआर के मुताबिक अकबर उर्फ रकबर को शुक्रवार रात अलवर में कुछ लोगों ने गाय तस्करी के शक में पीटा।
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अलवर लिंचिंग को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का 'क्रूर न्यू इंडिया' है।
उन्होंने पीड़ित को अस्पताल में पहुंचाने में हुई देरी को लेकर निंदा करते हुए कहा, "यह मोदी का क्रूर 'न्यू इंडिया' है। जहां मानवता को घृणा से बदल दिया गया है। लोगों को कुचल कर मरने के लिए छोड़ दिया जा रहा है।"
पुलिस में दर्ज़ एफआईआर के मुताबिक अकबर उर्फ रकबर को शुक्रवार रात अलवर में कुछ लोगों ने गाय तस्करी के शक में पीटा। उसका साथी असलम जो गाय को ढोने का काम कर रहा था किसी तरह से मौके से फरार हो गया। वहीं अज्ञात लोगों ने अकबर की लाठी और डंडो से पिटाई कर दी। उसके पैर और पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
पुलिस जब मौक़े पर पहुंची तो उसकी हालत पूरी तरह से बिगड़ी हुई थी। जिसके बाद पुलिस उसे वैन में इलाज़ के लिए ज़िला अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टर ने पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया था।
बता दें कि अलवर में गो तस्करी के शक में एक शख़्स की पिटाई से मौत के मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
पीटीआई के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि मृतक अकबर की मौत भीड़ की पिटाई से नहीं बल्कि पुलिस की पिटाई से हुई है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि घायल होने के बाद पुलिस ने जानबूझ कर उसे अस्पताल पहुंचाने में देरी की जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अकबर को 6 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल पहुंचाने में 3 घंटे का समय लगाया।
और पढ़ें- अलवर लिंचिंग: पुलिस की भूमिका संदेह में, राजस्थान सरकार ने दिए जांच के आदेश
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Garud Puran Path: गरुड़ पुराण का पाठ मृत्यु के बाद क्यों पढ़ा जाता है, जानें इसका महत्व
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना, फिर ऐसे करें उसकी पूजा
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा