Video: Paytm के सीर्इओ विजय शेखर का वीडियो हुआ वायरल, कहा हम टैंक हैं, जो सामने आयेगा वो मर जायेगा
अब पेटीएम से ज्यादा पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की चर्चा हो रही है। इन दिनों विजय शेखर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी कामयाबी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली:
नोटबंदी के बाद से अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वो है ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम की। लेकिन अब पेटीएम से ज्यादा पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की चर्चा हो रही है। इन दिनों विजय शेखर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी कामयाबी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो नए साल पर कंपनी की सक्सेस पार्टी के दौरान बनाया गया था। इस वीडियो में विजय शेखर शर्मा पूरे जोश के साथ अपनी कंपनी की कामयाबी को बयां कर रहे हैं। इस वीडियो में शेखर ने कहा,'अगर कोई सामने आया, या तो वो साइड में हट जाएगा या फिर मर जाएगा। हम साला न साइकल हैं, न ऑटो... हम हैं टैंक..देयर इज नो प्रोब्लम, नो रोडब्लॉक, नो माइलस्टोन दैट इस डिफिकल्ट फॉर अस.. वी आर टैंक एंड वी विल रोलओवर एवरीवन..'।
यह भी पढ़ें- Video: जब बाबा रामदेव ने कुश्ती के अखाड़े में ओलंपिक पदक विजेता को दी पटखनी
शेखर यहीं नहीं रूके। शेखर ने आगे कहा, 'जो हमारे साथ नहीं हैं वो रोयेंगे। 1 साल में वो किया जो उन्होंने 10 साल में नहीं किया..'। '2017 हमारा होगा...कैसे नहीं होगा, कलेजा दिया, जान दी खून दिया, सारा कुछ खर्च किया'। 'अब कोई इंडिया में हमारी तरफ नहीं देख रहा है क्यों,हमारे को सारा देश नहीं सारी दुनिया देख रही है' ।
शेखर के इस वीडियो में वो सारा मसाला मौजूद था जिससे यह वीडियो इनदिनों खूब वायरल हो रहा है। यूट्यूब और फेसबुक पर मौजूद ये वीडियो लोग खूब शेयर कर रहे हैं और कमेंट भी दे रहे हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें