Watch: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने किया दीपिका के गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल
मानुषी का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी देखी जा रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे है।
नई दिल्ली:
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर भारतीयों को गौरवान्वित किया है। इस खिताब को जीतने के बाद से ही उनकी हर जगह वाह-वाही हो रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। इसी बीच मानुषी का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी देखी जा रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे है।
इस वीडियो में मानुषी 'नगाड़े संग ढोल बाजे' पर डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो इंट्रोडक्शन राउंड का बताया जा रहा है जिसमें मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के इंट्रोडक्शन राउंड में सभी कंटेस्टेंट्स को अपने देश के डांस करने थे।
इंट्रोडक्शन राउंड में कंटेस्टेंट्स को डांस करते हुए खुद को इंट्रोड्यूज करना था। ऐसे में मानुषी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के गाने नगाड़ा संग ढोल बाजे में डांस किया।
फिल्म में इस गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने डांस किया था और यह गाना खूब लोकप्रिय हुआ था। फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नजर आये थे और फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी।
मूल रूप से हरियाणा की मानुषी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है और अभी सोनीपत मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। मानुषी के माता-पिता भी डॉक्टरेट हैं, मानुषी इससे पहले मिस इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
और पढ़ें: Watch: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का वीडियो आया सामने, देखकर हो जाएंगे हैरान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें