राहुल गांधी से मिलकर नवजोत सिंह सिद्धू ने थामा कांग्रेस का हाथ
लंबी अटकलों के बाद बीजेपी छोड़ नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए। सिद्धू ने रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
highlights
- राहुल गांधी से मिलकर कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू
- बीजपी के पूर्व नेता सिद्धू की पत्नी कांग्रेस में पहले ही शामिल हो चुकी हैं
- नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, फ्रंटफुट पर नई पारी की शुरुआत है
नई दिल्ली:
लंबी अटकलों के बाद बीजेपी छोड़ नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए। सिद्धू ने रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सिद्धू की पत्नी नवजोर कौर बीजेपी छोड़ पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिद्धू ने कहा, 'फ्रंटफुट पर नई पारी की शुरुआत है। पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी जीतेगा।'
खबर है कि कांग्रेस पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की जलालाबाद सीट से सिद्धू को चुनाव लड़ा सकती है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर कहा, 'कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर अलावा परगट सिंह भी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस परिवार में स्वागत करती है।'
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत के कांग्रेस में शामिल होने पर मुस्कुराते हुए कहा, 'चलो शुक्र है, कोई गल नहीं।'
सूत्रों की मानें तो सिद्धू ने कांग्रेस में उप मुख्यमंत्री के पद के लिए अपने नाम की दावेदारी मांगी है। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात से साफ इनकार कर कर दिया। कैप्टन अमरिंदर ने साफ कहा कि सिद्धू को उप मुख्यमंत्री पद का कोई ऑफर नहीं दिया गया है। नवजोत सिंह सिद्धू अपनी मर्जी से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
Delhi: Navjot Singh Sidhu leaves from Rahul Gandhi's residence; joined Congress a short while ago pic.twitter.com/ZyBfOWZ1xs
— ANI (@ANI_news) January 15, 2017
राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देने का बाद सिद्धू को लेकर तरह-तरह की अटकलें लागाई जा रही थी। माना जा रहा था कि वह आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो सकते हैं। खुद अरविंद केजरीवाल ने बयान भी दिया था कि सीएम पद को लेकर सिद्धू के साथ बात नहीं बनी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी