यूपी कैबिनेट की मीटिंग में यूपीकोका कानून को मिली मंजूरी
बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने और अपराधों पर रोक लगाने के मकसद से योगी सरकार की कैबिनेट ने यूपीकोका (उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) को मंजूरी दे दी।
नई दिल्ली:
बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने और अपराधों पर रोक लगाने के मकसद से योगी सरकार की कैबिनेट ने यूपीकोका (उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून में अपराधियों को आसानी से जमानत नहीं मिल सकेगी।
उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा कड़े कानून की बात कही है। उन्होंने कहा है यूपी में गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस महानिदेशक पद पर सुलखान सिंह की नियुक्ति के बाद ही यूपीकोका की तैयारी शुरू कर दी गई थी।
यूपीकोका के तहत संगठित अपराध जैसे अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपराधी और उनको संरक्षण देने वालों, जबरन वसूली, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या या हत्या की कोशिश, धमकी, उगाही जैसे मामले पर यह एक्ट लागू होगा। अपराधियों को 25 लाख रुपये का जुर्माना और तीन साल से लेकर उम्रकैद और फांसी तक की सजा हो सकती है।
अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को सुनवाई, 3 जजों की बेंच देखेगी मामला
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें