उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरने से 11 महिलाओं की मौत
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां बुधवार देर शाम एक दर्जन से ज्यादा लड़कियां एक कुएं में गिर गई. इस घटना में 11 लड़कियों की मौत की खबर सामने आ रही है.
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां बुधवार देर शाम एक दर्जन से ज्यादा लड़कियां एक कुएं में गिर गई. इस घटना में 11 लड़कियों की मौत की खबर सामने आ रही है. हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव अभियान चलाकर महिलाओं और लड़कियों को कुएं से बाहर निकालने का काम शुरू किया. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है
लड़कियां शादी वाले घर के पास मौजूद कुएं पर खड़ीं थीं
जानकारी के अनुसार यह घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला की बताई जा रही है. यहां एक एक घर में शादी थी. शादी के दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां शादी वाले घर के पास मौजूद कुएं पर खड़ीं थीं. बताया जा रहा है कि शादी वाले घर में हल्दी का रस्म निभाई जानी थी. तभी अधिक संख्या में महिलाओं और लड़कियों के खड़े के कारण अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई. जाली टूटते ही महिलाएं और लड़कियां कुएं में जा गिरी.
11 महिलाओं और लड़कियों की मौत की खबर
हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी. इसक साथ ही स्थानीय लोगों ने बिना देरी गिए राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. लेकिन ज्यादार महिलाओं को बचाया न जा सकता. फिलहाल, 11 महिलाओं और लड़कियों की मौत की खबर मिली है. मौके पर पुलिस और गांव के लोगों की भीड़ है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें