मुंबई कांग्रेस में अंतर्कलह आई सामने, यूथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने दिया इस्तीफा
मुंबई में बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह सामने आई है. मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर झगड़ा और गुटबाजी के बाद कार्यकारी अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है. अब खुलकर सामने आ रही है.
मुंबई:
मुंबई महानगर पालिका के अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है. मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर झगड़ा और गुटबाजी अब खुलकर सामने आ रही है. मंगलवार देर शाम यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद का ऐलान हुआ. पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के बेटे और बांद्रा ईस्ट से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि पूर्व NSUI मुंबई अध्यक्ष सुरज सिंह ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. अब सूरज सिंह ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है.
आदरणीय @RahulGandhi जी,
— Suraj Thakur (@SurajThakurINC) August 25, 2021
मेरे लिए आप सर्वोच्च हैं, मेरी कर्तव्यनिष्ठा पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता के तौर पर सदैव बरकरार रहेगी!
पर मैं मुंबई युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।
आपका आज्ञाकारी
सूरज सिंह ठाकुर pic.twitter.com/R7gpKJjDvI
फरवरी में होने हैं बीएमसी चुनाव
अगले साल फरवरी में बीएमसी के चुनाव होने हैं. कांग्रेस पहले ही अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है. ऐसे में कांग्रेस के भीतर अंदरूनी गुटबाजी भी देखने को मिल रही है. सूरज सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी ने नाम चिट्टी लिख ट्वीट किया कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. हालांकि वह कांग्रेस में एक कार्यकर्ता के रूप में बने रहेंगे. गौरतलब है कि सूरज ठाकुर आक्रामक युवा और पार्टी के उत्तर भारतीय चेहरे के रूप में मुंबई में जाने जाते हैं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें