हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं को 50% किराए की छूट: सीएम जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं के लिए प्रदेश की सरकारी बसों में छूट की व्यवस्था लागू कर दी है. हिमाचल प्रदेश में आयोजित 'नारी का सम्मान' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना की शुरुआत की.
highlights
- हिमाचल प्रदेश के सीएम की बड़ी घोषणा
- महिलाओं को बसों के किराए में मिलेगी छूट
- अब महिलाओं को 50 फीसदी किराया कम देना होगा
धर्मशाला:
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं के लिए प्रदेश की सरकारी बसों में छूट की व्यवस्था लागू कर दी है. हिमाचल प्रदेश में आयोजित 'नारी का सम्मान' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना की शुरुआत की. खुद जयराम ठाकुर ने भी ट्विटर पर भी इस बात की जानकारी दी है. जयराम ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा, 'आज का दिन प्रदेशवासियों के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि आज सरकारी बसों में महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत छूट देने वाले ‘‘नारी को नमन’’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है.' यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी.'
आज का दिन प्रदेशवासियों के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि आज सरकारी बसों में महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत छूट देने वाले ‘‘नारी को नमन’’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) June 30, 2022
यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।#NariKoNaman pic.twitter.com/r6vPVS6L3m
जयराम ठाकुर ने इसके साथ ही सरकारी बसों के न्यूनतम किराए को भी घटाने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि सरकारी बसों में न्यूनतम किराया 7 रुपये से घटाकर 5 रुपये किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में विभिन्न श्रेणियों के सैंकड़ों पदों को भरे जाने की घोषणा की. बता दें कि इस साल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन घोषणाओं को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
इसके साथ ही सरकारी बसों में न्यूनतम किराया 7 रुपये से घटाकर 5 रुपये किया जाएगा और परिवहन निगम में विभिन्न श्रेणियों के सैंकड़ों पद भरे जाएंगे।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) June 30, 2022
धर्मशाला में आयोजित राज्यस्तरीय ‘‘नारी को नमन’’ समारोह को हमने संबोधित किया।#NariKoNaman pic.twitter.com/9hdi5Wiemy
सीएम जयराम ठाकुर की घोषणा का राज्य के मंत्री राजीव सैजल ने स्वागत किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में उठाया ऐतिहासिक कदम. HRTC बसों में महिलाओं को किराये में दी 50 प्रतिशत छूट. जयराम सरकार का हार्दिक आभार-अभिनंदन.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kalashtami Ke Upay: नौकरी में तरक्की चाहते हैं? आज कालाष्टमी की शाम करें ये उपाय
-
Guru Gochar 2024: आज बृहस्पति देव बनाने जा रहे हैं कुबेर योग, रातोंरात अमीर बन जाएंगे इन 3 राशियों के लोग!
-
Nautapa 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, इन नौ दिनों में क्यो पड़ती है भीष्ण गर्मी
-
Aaj Ka Panchang 1 May 2024: क्या है 1 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय