बीजेपी का दिग्विजय सिंह पर पलटवार, पूछा 'खजुराहो के होटल में क्या खरीद रहे थे'
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर जम कर निशाना साधा है. सरोज पांडे ने दिग्विजय सिंह से पूछा, ‘वोरा जी के निधन पर शोक जताने आए थे या राजनीति करने’?
रायपुर :
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर जम कर निशाना साधा है. सरोज पांडे ने दिग्विजय सिंह से पूछा, ‘वोरा जी के निधन पर शोक जताने आए थे या राजनीति करने’? बता दें कि राजयसभा संसद दिग्विजय सिंह मोतीलाल वोरा के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने छत्तीसगढ़ के दुर्ग पंहुचे थे. वहां पर मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर काली कमाई के आरोप लगाये थे.
भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सरोज पांडे ने उसी आरोप पर पलटवार करते हुए पूछा कि दिग्विजय सिंह शोक जताने आये थे या फिर राजनीति करने. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ' जब आप मुख्यमंत्री थे तब 1995 में खजुराहो के होटल मे भाजपा की गुजरात सरकार को गिराने के लिए आप क्या खरीद रहे थे'
दिग्विजय सिंह जी आप दुर्ग वोरा जी के निधन पर शोक जताने आये थे या राजनीति करने आए थे
— Saroj Pandey (@SarojPandeyBJP) December 27, 2020
जानवरों की खरीद फरोख़्त से याद आया जब आप मुख्यमंत्री थे तब 1995 में खजुराहो के होटल में भाजपा की गुजरात सरकार गिराने के लिए आप क्या खरीद रहे थे और चारागाह के रूप में अपना काला धन क्यों लगा रहे थे
सरोज पांडे ने ट्वीट कर कहा कि दिग्विजय सिंह जी आप दुर्ग वोरा जी के निधन पर शोक जताने आए थे या राजनीति करने आए थे. जानवरों की खरीद-फरोख्त से याद आया जब आप मुख्यमंत्री थे तब 1995 में खजुराहो के होटल मे भाजपा की गुजरात सरकार को गिराने के लिए आप क्या खरीद रहे थे और चारागाह के रूप में अपना काला धन क्यों लगा रहे थे?
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें