महाराष्ट्र में एटीएम के बाहर पैसे के लिए कतार में खड़े लोगों को कार ने रौंदा, 10 घायल
कुछ लोग तो बचने में कामयाब रहे, लेकिन कम से कम 10 लोग घायल हो गए
सोलापुर (महाराष्ट्:
महाराष्ट्र के सोलापुर में शुक्रवार को एटीएम के बाहर कतार में खड़े लोगों पर एक तेज रफ्तार कार चढ़ने की घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारी एन.जी.अंकुशकर के मुताबिक, यह घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई। अटार क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी थी कि तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार कतार में खड़े लोगों पर चढ़ गई।
कुछ लोग तो बचने में कामयाब रहे, लेकिन कम से कम 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गुस्साए लोगों और अन्य ने चालक को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई की।
कार चालक की पहचान संतोष एस.मलागे (34) के रूप में हुई है। आरोपी एक स्थानीय नेता सुभाष चव्हाण का चालक है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी