मुंबई की टीम 500 रणजी मैच खेलने वाली पहली टीम बनी, सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का भी है रिकॉर्ड
मुंबई का यह 500वां रणजी मैच है। वह इतने मैच खेलने वाली पहली टीम है। मुंबई सबसे ज्यादा रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम है।
highlights
- 1930 में अस्तित्व में आई थी मुंबई की टीम, 1934-35 में जीता पहला खिताब
- मुंबई ने जीता है 41 रणजी ट्रॉफी खिताब, लगातार 15 बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम
- मुंबई की टीम से निकले सचिन तेंदुलकर, सुनिल गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर जैसे खिलाड़ी
नई दिल्ली:
इस घरेलू सत्र में गुरुवार को जब मुंबई क्रिकेट टीम वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी का मैच में बड़ौदा के खिलाफ खेलने उतरी तो उसने एक ऐसा रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा लिया जो भारतीय क्रिकेट में किसी भी घरेलू टीम के नाम नहीं था।
मुंबई का यह 500वां रणजी मैच है। वह इतने मैच खेलने वाली पहली टीम है। मुंबई सबसे ज्यादा रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम है। इसी टीम से सचिन तेंदुलकर, सुनिल गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर जैसे खिलाड़ी निकले हैं।
1930 में अस्तित्व में आई मुंबई ने 1934-35 में पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था। यह टीम तब बॉम्बे के नाम से जानी जाती थी। तब से इस टीम ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बादशाहत को लगातार बरकरार रखा है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान के 15 साल के आकाश चौधरी का कमाल, टी20 में बिना रन दिए झटके 10 विकेट
टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब जीतने के मामले में कोई भी टीम मुंबई के आस-पास भी नहीं है। मुंबई ने 83 रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और 41 पर कब्जा जमाया। वह लगातार 15 बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम है।
मुंबई ने 1958-59 से 1972-73 तक लगातार खिताब अपने नाम किया। 73-74 में कर्नाटक ने जीत हासिल करते हुए मुंबई की बादशाहत खत्म करने की कोशिश, एक साल बाद यह टीम ट्रॉफी वापस हथियाने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें: एशेज सीरीज: इंग्लैंड की नहीं थम रही मुसीबत, जैक बॉल भी चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल
इस 500वें मैच से पहले मुंबई ने 499 मैचों में से 242 जीत दर्ज की। वहीं सिर्फ 26 मैचों में उसे हार मिली है जबकि 231 मैच ड्रॉ रहे।
अजीत वाडेकर मुंबई को सबसे ज्यादा खिताब दिलाने वाले कप्तान हैं। उन्होंने चार बार मुंबई को खिताब दिलाया। वसीम जाफर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 120 मैचों में 9,759 रन बनाए हैं।
पदमाकर शिवाल्कर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 361 विकेट हैं।
यह भी पढ़ें: Video: देसी बॉयज गाने पर धोनी ने किया ऐसा डांस, हंसी रोक नहीं पाई पत्नी साक्षी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी