Video: एमएस धोनी अच्छे पापा हैं या बुरे, सुनिए बेटी जीवा का जवाब
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी क्रिकेट के मैदान पर अपने कूल अंदाज से और हैलिकॉप्टर शॉट से सबका दिल जीतते हैं तो मैदान के बाहर अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती कर के सबका ध्यान आकर्शित करते हैं।
नई दिल्ली:
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी क्रिकेट के मैदान पर अपने कूल अंदाज से और हैलिकॉप्टर शॉट से सबका दिल जीतते हैं तो मैदान के बाहर अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती कर के सबका ध्यान आकर्शित करते हैं। टेस्ट से सन्यास ले चुके धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और बेटी जीवा के साथ भी खूब मस्ती कर रहे है। धोनी ने बेटी जीवा के साथ खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी और जीवा की जोड़ी खेलने के फुल मूड में दिखाई दे रहे हैं। दोनी जीवा के सर पर गुब्बारा मार रहे हैं और जीवा हंस रही है।
इस वीडियो में धोनी पत्नी साक्षी जीवा से पूछ रही हैं कि पापा (धोनी) अच्छे हैं या बुरे? जिसका जवाब जीवा देती हुई कहती है,' आप सब अच्छे हैं।'
हाल में ही धोनी ने एक दैनिक अखबार से बातचीत में कहा था कि जब जीवा का जन्म हुआ तब वह वहां नहीं थे। उन्होंने उसे लगभग 2 महीने बाद देखा था। इसके बाद भी उन्हें क्रिकेट की वजह से उसके साथ खेलने का समय नहीं मिलता है। अब वह फिलहाल फ्री हैं तो जमकर बेटी के साथ मस्ती कर रहे हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी