logo-image

Lucky Girls Sign: ऐसी लड़कियां चमका देती हैं लोगों की किस्मत, मिल गई तो आप खुशनसीब

ऐसा कहा जाता है कि कुछ लोग जन्म से ही अच्छी किस्मत के साथ पैदा होते हैं.

Updated on: 13 Jun 2023, 05:04 PM

नई दिल्ली :

Lucky Girls Sign : ऐसा कहा जाता है कि कुछ लोग जन्म से ही अच्छी किस्मत के साथ पैदा होते हैं. ऐसे लोग जहां जाते हैं, वहां सुख-समृद्धि और भी दोगुना हो जाती है. क्या आपने कभी किसी को बोलते हुए सुना है कि किसी की शादी होने के बाद उसकी तकदीर बदल गई या फिर बच्चे के जन्म लेने के बाद उसके घर की सुख-समृद्धि बढ़ गई. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में भाग्यशाली लड़कियों की पहचान के बारे में बताएंगे. जिससे आपकी किस्मत भी जल्द चमक जाएगी. 

ये भी पढ़ें - Yogini Ekadashi Yog 2023 : इस दिन बनने जा रहा है गजकेसरी-बुधादित्य योग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

भाग्यशाली लड़कियों की होती है ये पहचान 

1. शुभ चिह्न पहचानें
सामुद्रिक शास्त्र के हिसाब से जिन लड़कियों के पैर के तलवे पर शंख, कमल या फिर चक्र का निशान होता है, वे बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है. ऐसी लड़कियां जीवन में हमेशा तरक्की करती हैं. साथ ही जिनके पैर का अनूठा चौड़ा और गोलाई में होता है, ऐसी लड़कियां दूसरों की किस्मत खोल देती हैं. 

2. तिल का निशान
जिन लड़कियों के शरीर के बाएं हिस्से में ज्यादा तिल होता है, ऐसी लड़कियां घर और अपने पती के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली मानी जाती हैं. ये घर में सुख-शांति लेकर आती हैं. 

ये भी पढ़ें - Rahu Ketu Shani Vakri 2023: शनि-राहु-केतु होने जा रहे हैं वक्री, 4 राशि वाले बरतें सावधानी

3. जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है
जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है. उनकी किस्मत अच्छी होती है. जिन लड़कियों का माछा तीन अंगुली से चौड़ा और चांद के आकार का हो. ये घर में सुख-संपत्ति लेकर आयी हैं. 

4. लंबी अंगुलियों वाली लड़कियां
जिन लड़कियों के पैर की अंगुली और हाथ की अंगुली लंबी होती है, ऐसी लड़कियां अपने पति के लिए बहुत लकी मानी जाती हैं. ये करियर में अच्छा मुकाम भी हासिल करती हैं.

5. इन राशियों वाली लड़कियां
ज्योतिष शास्त्र में जिन लड़कियों का जन्म धनु, कर्क, मीन और वृष राशि में होता है, वे लड़कियां बहुत सौभाग्यशाली होती हैं. ऐसी लड़कियां अपनी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल करती हैं.