logo-image

Ganesh Chaturthi 2023: इस बार गणेश चतुर्थी पर इन 5 प्रसिद्ध मंदिरों में आप भी जरूर पहुंचें, सभी मुरादें होंगी पूरी!

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर आप इन प्राचीन और प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मान्यता है कि दर्शन करने मात्र से सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।

Updated on: 15 Sep 2023, 02:22 PM

नई दिल्ली:

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का पर्व आने में बस अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इसके लिए तैयारियां भी जोरो-शोरों से चल रही हैं। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 19 सितंबर को पड़ रही है, ऐसे में इसी दिन यह पर्व मनाया जाएगा और इसका समापन  28 सितंबर को होगा। बता दें कि हर साल बहुत ही धूम-धाम के साथ गणेश चतुर्थी हमारे देश में मनाया जाता है। इस मौके पर पूरे भारत और विदेश से भक्त आशीर्वाद लेने और प्रार्थना करने के लिए विभिन्न गणेश मंदिरों में आते हैं। अगर आप भी गणेशोत्सव के मौके पर कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे प्राचीन और प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के बारे में जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। तो फिर चलिए जानते हैं। 

यहां करें प्राचीन और प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के दर्शन - 

1. सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई (Siddhivinayak Temple, Mumbai)

मुंबई के स्थित सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश को समर्पित सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यहां प्रार्थना करने से उनकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।  इस मंदिर में प्रतिदिन हजारों भक्त आते हैं और खासकर त्योहारों के दौरान यहां संख्या काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे मे इस बार गणेश चतुर्थी पर आप जरूर इस मंदिर में दर्शन के लिए जाएं। 

2.  श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर, पुणे   (Dagdusheth Halwai Ganpati Temple, Pune)

पुणे में स्थित श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। इस मंदिर का नाम इसके संस्थापक दगडूशेठ हलवाई के नाम पर रखा गया है, जो एक मिठाई विक्रेता थे, जिन्होंने इसे बनवाया था। यहां हर साल एक लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण भगवान गणेश की 7.5 फीट ऊंची मूर्ति है। यह मंदिर करीब 125 साल पुराना बताया जाता है। हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिर में भव्य उत्सव और जुलूस देखे जाते हैं, जिसमें स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों आते हैं।

3. लालबागचा राजा, मुंबई (Lalbaugcha Raja, Mumbai)

मुंबई का प्रसिद्ध 'लालबाग का राजा' की लोकप्रियता इतनी है कि लोग गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान की एक झलक पाने के लिए घंटों, कभी-कभी तो दिनों तक इंतजार करते हैं। यहां दर्शन करने के लिए बड़े-बड़े नेता, अभिनेता आदि आते हैं। ऐसा माना जाता है कि लालबाग के राजा से जो भी मन्नत मांगी जाती है वह पूरी जरूर होती है। इसलिए इन्हें मन्नत का राजा भी कहा जाता है।

4. चिंतामण गणेश मंदिर, उज्जैन (Chintaman Ganesh Mandir, Ujjain)

चिंतामण गणेश मंदिर महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थित है। इस गणेश चतुर्थी पर आप गणपति जी के दर्शन के लिए चिंतामण गणेश मंदिर आ सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश की तीन प्रतिमाएं स्थापित हैं जिनमें चिंतामण, इच्छामन और सिद्धिविनायक गणेश प्रतिमा हैं।

5. रणथंभौर गणेश मंदिर, राजस्थान  (Ranthambore Ganesh Temple Rajasthan)

राजस्थान में स्थित रणथंभौर गणेश मंदिर विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर का इतिहास 100 साल पुराना बताया जाता है। यहां गणेश जी का दर्शन करने के लिए देश-विदेश से भक्त पहुंचते हैं। 

Disclaimer: Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

ये भी पढ़ें - 

Famous Lakshmi Temple in India: ये हैं माता लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी हो जाती है हर मनोकामना

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर करेंगे अगर इन मंत्रों का जाप तो चमक जाएगा भाग्य, गणपति बप्पा भी होंगे प्रसन्न