बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है होली का जश्न...
इस बार पूरे देश में 2 मार्च 2018 को धूमधाम से होली मनाई जाएगी। होली का मजा बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है।
नई दिल्ली:
इस बार पूरे देश में 2 मार्च 2018 को धूमधाम से होली मनाई जाएगी। होली का मजा बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है। यह आपकी मस्ती को दोगुना कर देता है। 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' हो या फिर 'बलम पिचकारी', फिल्मों के ये सदाबहार गाने आपके मोबाइल की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए...
होली हो और अमिताभ बच्चन के गाने 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' पर झूमे नहीं तो ऐसा लगता है कि होली का जश्न अधूरा ही है। जी हां, ये गाना आज भी उतना ही सदाबहार है और लोग होली के त्योहार पर इस गाने पर ठुमके जरूर लगाते हैं।
'होली के दिन दिल खिल जाते हैं...' 'शोले' फिल्म का ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अगर आप भी इस त्योहार पर रंग जमाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये गाना अपनी प्लेलिस्ट में जरूर रखें।
शाहरुख खान की फिल्म 'डर' का गाना 'अंग से अंग लगाना..' होली पर गुलाल उड़ाने और डांस करने के लिए बेस्ट है।
होली की बात हो और दीपिका-रणबीर की फिल्म के गाने 'बलम पिचकारी..' का गाना न चले तो मजा नहीं आता। इस गाने का म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। होली के लिए यह परफेक्ट सॉन्ग है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें