हरियाणा : सफल महिलाएं 'कन्या हत्यारा' राज्य का कलंक मिटा सकती है?
'लड़कियों की हत्या' करने के लिए कुख्यात राज्य हरियाणा अब राज्य की बदनामी से आगे बढ़कर नई कहानी लिख रहा है।
नई दिल्ली:
सिनेमा में सफलता, अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में मेडल जीतने, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने और अब विश्व सुंदरी का ताज जीतने के बाद देश में सबसे ज्यादा खराब लिंगानुपात के साथ 'लड़कियों की हत्या' करने के लिए कुख्यात राज्य हरियाणा अब राज्य की बदनामी से आगे बढ़कर नई कहानी लिख रहा है।
रोहतक में जन्मी और प्रभावशाली व रूढ़िवादी जाट समुदाय से तालुक रखने वाली मानुषी छिल्लर(21) ने शनिवार को वर्ष 2017 का विश्व सुंदरी का खिताब जीता, जिससे राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम फैलाने में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान की ओर दोबारा ध्यान केंद्रित हुआ।
हरियाणा में महिलाओं को किस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है, यह सभी जानते हैं।
पिछले वर्ष तक, राज्य में पूरे भारत में सबसे कम लिंगानुपात दर्ज किया गया था। यहां प्रति 1000 पुरुषों पर केवल 850 महिलाएं थीं। राज्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब यहां लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 930 महिलाएं होने का दावा कर रही है।
इस वर्ष की शुरुआत में, सरकार की एक आधिकारिक पत्रिका ने महिलाओं को घूंघट लिए हुए दिखाया था, जिसका राज्य की सफल महिलाओं व संगठनों ने जोरदार विरोध किया था और कहा था कि राज्य अभी भी महिलाओं को पुराने ढंग से पेश कर रहा है।
मानुषी की सफलता केवल विश्व सुंदरी या इससे पहले फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने तक निर्भर नहीं है। वह सोनीपत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं और हृदय संबंधी सर्जन बनना चाहती हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं, मानुषी एक कवयित्री, पेंटर व डांसर भी हैं। उनकी फैशन व ब्यूटी क्षेत्र में भी रुचि है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाली पहलवान बहनें गीता और बबीता फोगाट की कहानी व संघर्ष को आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में सही तरीके से दिखाया गया। इस फिल्म ने देश में ही नहीं, हांगकांग और चीन में भी जबरदस्त कमाई की।
एक और महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी वर्ष 2016 रियो ओलंपिक में कास्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था।
पर्वतारोही संतोष यादव माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वह कठिन कांगशुंग फेस पर भी चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
भारतीय हॉकी महिला टीम में भी हरियाणा की खिलाड़ी अधिक संख्या में मौजूद हैं। कप्तान ममता खरब और सुमन बाला, जसजीत कौर, सुरिंदर कौर, सुरिंदर कौर, प्रीतम रानी व सीता गुसैन जैसी खिलाड़ी हरियाणा से ही हैं।
पूर्व मिस इंडिया व बॉलीवुड अभिनेत्री जुही चावला, परिणीति चोपड़ा व मल्लिका शेहरावत का जन्म भी हरियाणा में हुआ है, ऐसे राज्य में जहां बच्ची के भ्रूण की हत्या मां के पेट में करना आम बात है।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सायना नेहवाल के परिवार की जड़ें भी हरियाणा से जुड़ी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें: पद्मावती विवाद : बीजेपी नेता ने कहा, 'रणवीर सिंह की टांग तोड़कर हाथ में दे देंगे'
वर्ष 1997 में नासा अंतरिक्ष मिशन पर जाकर कल्पना चावला ने राज्य को गौरव का क्षण प्रदान किया था। लेकिन 2003 में दोबारा इस मिशन को पूरा कर वापस लौटते वक्त वह दुर्घटना का शिकार हो गई थीं।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी हरियाणा के अंबाला से हैं।
इन महिलाओं की उपलब्धियों से राज्य में बहुत समय से स्थापित रुढ़िवादी वर्जनाओं को तोड़ने में मदद मिली है।
इसे भी पढ़ें: 'ट्रंप गांव' में दुनिया के सबसे बड़े शौचालय पॉट मॉडल हुआ लांच
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी