असम में बाढ़ का कहर जारी, एक लाख से अधिक लोग प्रभावित,चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार दो जिलों के 1,01,809 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जहां 140 गांव जलमग्न हैं।
highlights
- दो जिलों के 1,01,809 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जहां 140 गांव जलमग्न हैं
- इस आपदा से 385.67 हेक्टेयर भूमि की फसल को क्षति पहुंची है। अधिकारियों ने राहत शिविर की स्थापना की
नई दिल्ली:
असम में लगातार जारी बारिश के बाद लखीमपुर और करीमगंज जिलों में बाढ़ के कारण लगभग एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं राज्य में चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार दो जिलों के 1,01,809 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जहां 140 गांव जलमग्न हैं।
इस आपदा से 385.67 हेक्टेयर भूमि की फसल को क्षति पहुंची है। अधिकारियों ने राहत शिविर की स्थापना की है, जहां करीब 113 लोगों ने आश्रय लिया है। करीब 130 राहत वितरण केंद्र बनाए गए हैं।
बता दें दो दिन पहले ही असम में बारिश के बाद से भूस्खलन से रेल संपर्क भी टूट चुका है।
इसे भी पढ़ें: अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा- हालात को देखते हुए युवक को सेना की जीप में बांधना सही
ब्रह्मपुत्र नदी में पानी का स्तर बढ़ा है और यह निमातिघाट में खतरे के स्तर से ऊपर बह रहा है, जिससे अधिकारियों ने जोरहाट से मजुली तक की नौका सेवाओं पर रोक लगा दी है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी