Roger Federer Birthday: रोजर फ़ेडरर बजाते हैं पियानो, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें
फेडरर और उनकी पत्नी मिर्का वावर्नीक ने 23 जुलाई 2009 को जुड़वां लड़कियों - माला रोज और चार्लेन रिवा को जन्म दिया।
नई दिल्ली:
दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर 8 अगस्त 1981 को स्विट्जरलैंड के बसेल में जन्मे। आज फेडरर का जन्मदिन है। वह 37 साल के हो गए। फेडरर इस युग के महानतम खिलाड़ियों में शामिल हैं। फेडरर जितने अच्छे खिलाड़ी हैं उतनी ही दिलचस्प उनका व्यक्तिगम जीवन भी है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके पर्सनल लाइफ से जुड़ी 10 खास बातें
1-37 साल के फेडरर स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। मैच से दो घंटे पहले वे कम फैट और कम फाइबर (रेशे) वाले फुड ही लेते हैं। ब्रेकफास्ट में पास्ता या उबले राइस लेते हैं। इसके साथ दूध जरूर होता है।
2-प्लैंक, साइड प्लैंक और स्कीपिंग को स्ट्रेथिंग एक्सरसाइज माना जाता है। फेडरर की ताकत और स्ट्रेंथ का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि वे बैक हेंड एक हाथ से ही खेलते हैं, जबकि अधिकतर खिलाड़ी इस शॉट को खेलने के लिए दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हैं।
3-फेडरल बहुभाषी हैं। वह अंग्रेजी, जर्मन, स्विस और फ्रेंच बोलते हैं।
4-फेडरर और उनकी पत्नी मिर्का वावर्नीक ने 23 जुलाई 2009 को जुड़वां लड़कियों - माला रोज और चार्लेन रिवा को जन्म दिया तो वहीं 6 मई 2014 फेडरर के घर में जुड़वां बेटे हुए। जिनका नाम लियो और लैननर्ट है।
5-फेडरर के अलावा कोई पुरुष खिलाड़ी नंबर 1 रैंक पर इतने लंबे समय तक नहीं रहा।
6-वह ग्रैंड स्लैम में लगातार दस फाइनल तक पहुंचने वाले पहले पुरुष एकल खिलाड़ी हैं।
7-दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने जुझारूपन और कभी हार नहीं मानने के जज्बे का बेमिसाल उदाहरण पेश करने वाले खिलाड़ी है। फ़ेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब (6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 8 विम्बलडन, 5 अमरीकी ओपन) जीता है |
8-फेडरर ने 4 टेनिस मास्टर्स कप खिताब, 16 एटीपी मास्टर्स श्रृंखलाएं, तथा एक ओलम्पिक युगल स्वर्ण पदक जीते हैं।
और पढ़ें:Roger Federer Birthday: जानिए ग्रैंड स्लैम बादशाह रोजर फ़ेडरर के 5 खास रिकॉर्ड
9-फेडरर अभी तक कुल 29 बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंच चुके हैं। जिसमें उन्होंने 19 बार जीत दर्ज की है। 2003 से 2008 के बीच उन्होंने सबसे ज्यादा 13 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।
10- फेडरर पियानो बहुत अच्छा बजाते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी