एशियाई बाज़ारों में गिरावट से सहमे शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 100 अंक नीचे तो निफ्टी 9950 से लुढ़का
एशियाई शेयर बाज़ारों में गिरावट का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाज़ार पर दिखाई दे रहा है।
नई दिल्ली:
एशियाई शेयर बाज़ारों में गिरावट का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाज़ार पर दिखाई दे रहा है। शेयर बाज़ार की शुरुआत बुधवार को गिरावट के साथ हुई। सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सुबह 88.05 अंकों की गिरावट के साथ 31926.14 पर खुला, जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.4 अंकों की गिरावट के साथ 9,961.15 के स्तर पर खुला।
एशियाई बाज़ार
बुधवार सुबह एशियाई बाजारों में तेज गिरावट दिखाई दी। जापान का शेयर बाजार निक्केई 256 अंक यानि 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 19,740 के स्तर पर कारोबार करता दिखा तो हैंग सेंग भी 120.5 अंक नीचे करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 27,735 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
331 शेल कंपनियों के खिलाफ सेबी सख़्त, कार्रवाई के दिए आदेश
वहीं, कोरियाई शेयर बाजार का इंडेक्स कोस्पी करीब 1 फीसदी कमजोर देखा गया। जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में भी गिरावट का माहौल था। इसके अलावा ताइवान इंडेक्स करीब 0.75 फीसदी गिरकर 10,500 के स्तर पर लुढ़क गया तो शंघाई कम्पोजिट में 0.3 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा था।
मिडकैप-स्मॉलकैप
निफ्टी मिडकैप-स्मॉलकैप करीब आधा फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए जबकि बीएसई मिडकैप आधा फीसदी से ज़्यादा की गिरावट के साथ तो स्मॉलकैप 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
Paytm सेल इंडिपेंडेंस डे ऑफर: आईफोन समेत कई गैजेट पर मिल रही है भारी छूट
सेक्टोरअल इंडेक्स
सेक्टोरअल इंडेक्स की बात करें तो मेटल 0.70 फीसदी, पीएसयू बैंक आधा फीसदी और रियल्टी 1 फीसदी को छोड़ बाकी सभी सेक्टर दबाव में कारोबार कर रहे हैं। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया, निजी बैंक आधा फीसदी नीचे, एफएमसीजी 1 फीसदी नीचे तो फार्मा सेक्टर 2 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।
गिरने-चढ़ने वाले शेयर
सबसे ज़्यादा तेज़ी हिंडाल्को ढाई फीसदी, आईओसी 2 फीसदी, वेदांता और एनटीपीसी करीब 2 फीसदी, तो एसबीआई 0.70 फीसदी की तेज़ी से कारोबार कर रहे हैं। जबकि सनफार्मा तीन फीसदी नीचे, ऑरोबिंदो फार्मा 3 फीसदी , टाटा मोटर्स, आईबुल्सहाउसिंग फाइनेंस और डॉ रेड्डीज़ डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी