जम्मू कश्मीर: हिजबुल के दो आतंकी को जवानों ने हंदवाड़ा से किया गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हिजबुल के मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। जवानों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हिजबुल के मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। जवानों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी सेना और पुलिस जवान के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान हुई।
बताया जा रहा है कि सेना और पुलिस को यह खुफिया जानकारी मिली थी कि हिजबुल का हंदवाड़ा मॉड्यूल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। और वहां किसी घर में छुपा हुआ है।
जानकारी मिलते ही सुरक्षा एंजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए अपना जाल फैलाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद इन आतंकवादियों से पूछताछ हो रही है।
इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने LoC के पास कृष्णा घाटी में तोड़ा सीज़फायर, भारतीय सेना दे रही जवाब
सेना इन दिनों एलओसी पर कड़ी चौकसी बरत रही है। इस दौरान घुसपैठ की कोई कोशिशों को नाकाम भी किया जा चुका है। पिछले एक हफ्ते के दौरान हुए एनकाउंटर में दर्जन भर से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें