जब ममता बनर्जी ने सोमनाथ चटर्जी को जादवपुर सीट पर दी थी करारी शिकस्त
बात 1984 के लोकसभा चुनाव की है जब जाधवपुर लोकसभा सीट से चार प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर थी। इस चुनाव में ममता बनर्जी ने इस लोकसभा सीट पर कम्यूनिस्ट पार्टी इंडिया (एम) के प्रत्याशी सोमनाथ चटर्जी को हरा दिया था।
नई दिल्ली:
पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण कुछ समय से कोलकाता के एक हॉस्पिटल भर्ती थे। कोलकाता शुरुआती पढ़ाई करने वाले सोमनाथ ने प्रेसिडेंसी कॉलेज और फिर कोलकाता विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की।
कम्युनिस्ट पार्टी इंडिया (एम) के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रहे थे। वह पश्चिम बंगाल के बर्धमान, जादवपुर और बोलपुर से लोकसभा सांसद रह चुके थे। 10 बार लोकसभा सांसद रहे चटर्जी को1984 में जादवपुर में ममता बनर्जी ने करारी शिकस्त दी थी।
बात 1984 के लोकसभा चुनाव की है जब जाधवपुर लोकसभा सीट से चार प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर थी। इस चुनाव में ममता बनर्जी ने इस लोकसभा सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी इंडिया (एम) के प्रत्याशी सोमनाथ चटर्जी को हरा दिया था। ममता ने सोमनाथ को इस सीट पर 19,660 वोटों से हराया था। ममता को कुल 331618 { 50.87% } वोट मिले थे , जबकि सोमनाथ चटर्जी को 311958 { 47.85%} वोट मिले थे।
हालाकि इस चुनाव के बाद अगले लोकसभा चुनाव में ममता को हार का सामना करना पड़ा था। 1989 में ममता को कम्युनिस्ट पार्टी इंडिया (एम) के प्रत्याशी मालिनी भट्टाचार्य ने 30,900 वोटों से हराया था। उनका वोट प्रतिशत 46.8 फीसदी रहा था। आज तक ममता 1989 में ही एकमात्र बार हारी है।
और पढ़ें: पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें