अग्नि- IV का सफल परीक्षण, पाकिस्तान और चीन के साथ-साथ इन जगहों पर भी दाग सकेंगे परमाणु बम
अग्नि- IV की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 4 हजार किलोमीटर तक की रेंज में दुश्मनों को ढेर कर सकती है.
नई दिल्ली:
परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि- IV का सफल परीक्षण आज सुबह 8.30 बजे ओडिशा तट के नजदीक एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर एकीकृत परीक्षण रेंज के लॉन्चपैड नंबर- 4 से किया गया.
अग्नि- IV की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 4 हजार किलोमीटर तक की रेंज में दुश्मनों को ढेर कर सकती है. भारत की अदम्य शक्ति का नमूना अग्नि- IV पाकिस्तान में कहीं भी कहर बनकर टूट सकती है. इसके साथ ही यह चीन और यूरोप के कई इलाकों में भी भयानक हमले कर सकती है.
भारत की अग्नि- IV मिसाइल एक टन वजन का परमाणु हथियार भी ढोने में सक्षम है. 20 मीटर की लंबाई वाली अग्नि-IV मिसाइल का वजन 17 हजार किलोग्राम है. बता दें कि इसे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने डिजाइन किया है.
रक्षा सूत्रों की मानें तो अग्नि- IV मिसाइल का इंजन दुश्मनों की आखिरी सोच से भी ज्यादा ताकतवर है. इस ताकतवर मिसाइन का इस्तेमाल अब रणीनीतिक फोर्स कमांड द्वारा किया जा सकेगा. बता दें कि अग्नि-IV मिसाइल जमीन से जमीन पर हमला करने वाली एक शक्तिशाली मिसाइल है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें