महाराष्ट्रः धुले में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने पांच लोगों को पीट-पीट कर मार डाला
महाराष्ट्र के धुले में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने पांच लोगों की हत्या पीट-पीटकर कर दी।
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र के धुले में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पांच लोगों की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी। हत्या के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि गांव वालों ने शक के आधार पर पांच लोगों को घेर लिया और फिर पास के एक खाली पड़े सरकारी भवन में बंद करके लगातार मारते रहे जब तक की बच्चा चोरी के सभी आरोपियों की मौत नहीं हो गई।
घटना के बाद से जिले में दहशत का और तनाव फैल गया है। शांति का माहौला बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#Maharashtra: 5 people lynched by villagers this afternoon on suspicion of child theft in Rainpada village of Dhule district. pic.twitter.com/LSp4dl9fH7
— ANI (@ANI) July 1, 2018
बता दें कि बच्चा चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले हाल ही में असम के कार्बी आंगलॉन्ग जिले में भीड़ ने मिलकर दो लोगों की की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
लोगों को शक था कि दोनों युवक बच्चा चोरी करने के इरादे से आए थे। मृतक दोनों आपस में दोस्त थे, जिनमें से एक कारोबारी था और दूसरा साउंड इंजीनियर था।
पुलिस के मुताबिक इस घटना में लोगों ने दोनों को गाड़ी से उतारा और बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें