logo-image

होली 2018: गूगल डूडल में दिखा होली का जश्न

भारत में रंगों का त्‍योहार होली पूरे उल्‍लास से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर दुनिया के सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल किए जाने वाले सर्च इंजन गूगल ने अपने होमपेज पर होली का डूडल बनाया है।

Updated on: 02 Mar 2018, 08:59 AM

नई दिल्ली:

भारत में रंगों का त्‍योहार होली पूरे उल्‍लास से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर दुनिया के सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल किए जाने वाले सर्च इंजन गूगल ने अपने होमपेज पर होली का डूडल बनाया है।

इस क्रिएटिव में बहुत से लोग होली खेलते दिख रहे हैं। किसी के हाथ में पिचकारी है तो कोई बाल्‍टी में रंग भरकर उड़ेल रहा है।

कोई ढोल-नगाड़े लेकर मस्‍ती में सराबोर है तो कोई अपनी ही धुन में नाचता नजर आ रहा है। गूगल ने इस डूडल को सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर शेयर करने का ऑप्‍शन भी दे रखा है।

इसके साथ ही गूगल ने अपने डूडल के जरिए होली को 'हिन्दुओं का वसंत त्योहार' बताया है, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी राज्यों में मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहार भी कहते हैं।

और पढ़ें- CBI की हिरासत में पांच दिनों तक रहेंगे कार्ति चिदंबरम, नहीं मिलेगा बाहर का खाना