सपा के साथ गठबंधन की अफवाह फैला रहा विपक्ष: कांग्रेस
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में चुनाव पूर्व गठबंधन की खबरों को खारिज कर दिया है। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को खारिज करते हुए कहा कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष जान-बूझकर इस बारे में अफवाह फैला रहा है।
highlights
- उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन की खबरों को कांग्रेस ने किया खारिज
- कांग्रेस ने कहा लोगों को भटकाने के लिए जान-बूझकर अफवाह फैला रहा विपक्ष
New Delhi:
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में चुनाव पूर्व गठबंधन की खबरों को खारिज कर दिया है। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को खारिज करते हुए कहा कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष जान-बूझकर इस बारे में अफवाह फैला रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, 'विपक्ष गठबंधन को लेकर अफवाह फैला रहा है।' बब्बर ने कहा कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस के किसी बड़े नेता से कोई बात नहीं हो रही है।
राज बब्बर ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी की सफलता से हताश विपक्ष गठबंधन को लेकर अफवाह फैला रहा है। इसलिए आप लोग इस तरह की भ्रामक खबरों को दरकिनार कर 2017 के विधानसभा चुनाव में जुट जाएं ताकि हम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना पाएं।' इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय होने को लेकर खबर आई थी।
खबरों के मुताबिक समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 70-75 सीटें देने के बारे में विचार कर रही है वहीं अजित सिंह की राष्ट्रीय लोक दल को 20 सीटें देने का प्रस्ताव किया गया है।
2017 में उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव होना है। खबरों के मुताबिक अखिलेश यादव ने कांग्रेस को इससे अधिक सीटों को दिए जाने की संभावना को खारिज कर दिया है। कांग्रेस महागठबंधन के तहत 100 सीटों की मांग कर रही है।
वहीं समाजवादी पार्टी कांग्रेस और आरएलडी को 100 सीटें देने के पक्ष में है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा को कुल 224 सीटों पर जीत मिली थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें