गलवान घाटी में चीनी सेना आज हटेगी पीछे, जानें कितना लगेगा समय
जानकारी के मुताबिक दोनों देशों की सेनाओं में विश्वास का भारी अभाव है लिहाजा यह डीसइनगेजमेंट का प्रोसेस बेहद स्लो होगा और इसमे महीनों लग सकते हैं.
नई दिल्ली:
गलवान घाटी में चीनी सेना आज से पीछे हटेगी. इस इलाके में PLA अपने जमावड़े को फेज वाइज करेगा और यहां पूर्ववर्ती स्थिति बहाल होगी. जानकारी के मुताबिक दोनों देशों की सेनाओं में विश्वास का भारी अभाव है लिहाजा यह डीसइनगेजमेंट का प्रोसेस बेहद स्लो होगा और इसमे महीनों लग सकते हैं. ताजा मिली जानकारी के अनुसार गलवान के बाद पेंगोंगत्से लेक की ओर डीसइनगेजमेंट शुरू होगा.
जानकारी के अनुसार पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना पीछे हटने को तैयार हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, कल मोल्डो में हुई भारत और चीन की बातचीत के बाद फैसला लिया गया है. दोनों देशों के बीच पीछे हटने पर सहमति बनी है. दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है. चीन के साथ तनाव कम करने पर सहमति बनी है.
यह भी पढ़ें- PPE किट के निर्यात पर सरकार ने लगाई रोक, HC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस
बता दें इसी जून महीने की 15-16 तारीख की रात को चीनी बल भारतीय बलों से भिड़ गए जिसमें भारतीय पक्ष के 20 जवान मारे गए; 80 सैनिक घायल हो गए और दस को बंदी बनाया गया और उन्हें 18 जून को रिहा किया गया. हालांकि कि चीन के भी कई जवान इस झड़प में मारे गए लेकिन चीन ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया.
भारत-चीन सीमा- या कहें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी)- 1962 के युद्ध के बाद से उबल रही है, लेकिन 1975 के बाद यह पहला मौका है, जब यहां जानें गई हैं. पैंतालीस वर्षों तक शांति कायम रहना कोई मामूली उपलब्धि नहीं है. लेकिन झड़प के बाद शुरु हुए दोनों सीमाओं की तरफ से अधिकारियों की वार्ता में दोनों ही देश सीमा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दे रहे हैं. उसी के चलते अब चीन PLA अपने जमावड़े को फेज वाइज करेगा और यहां पूर्ववर्ती स्थिति बहाल होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें