बड़ी कामयाबी, सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रहमोस मिसाइल का सफल परीक्षण
भारतीय वायुसेना को एक बड़ी सफलता मिली है। पहली बार ब्रहमोस क्रूज़ मिसाइल का सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान से सफल परीक्षण किया गया है।
नई दिल्ली:
भारतीय वायुसेना को एक बड़ी सफलता मिली है। पहली बार ब्रहमोस क्रूज़ मिसाइल को सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान से दागा गया और यह परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा।
मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में मौजूद टारगेट को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।
रक्षा मंत्रालय ने कहा है, 'पहला ब्रहमोस एयर लॉन्च क्रूज़ मिसाइल का सुखोई-30 MKI से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इससे वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ेगी।'
इसे एयर टू लैंड के लिये विकसित किया गया है, जिसका बुधवार को सफल परीक्षण किया गया।
ब्रह्मोस मिसाइल एक कम दूरी की सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। जिसे भारत में ही रूस के सहयोग से बनाया जा रहा है। इस मिसाइल को पनडुब्बी, नौसेनिक जहाज, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है।
और पढ़ें: JP ग्रुप को SC की नसीहत- अच्छे बच्चों की तरह समय पर पैसा जमा कराएं
इसकी खासियत यह है कि यह कम ऊंचाई पर तेजी से उड़ान भरती है और रडार की पकड़ में आने से बच जाती है। ब्रह्मोस का पहल सफल लॉन्च 12 जून 2001 को हुआ था। इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मस्कोवा नदी पर रखा गया है।
और पढ़ें: हार्दिक पटेल बोले - कांग्रेस से मतभेद नहीं, आरक्षण पर फॉर्मूला मंजूर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें