बिहारः गोपालगंज में चीनी मिल का बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत, सात गंभीर रुप से घायल
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में चीनी (शुगर) मिल का बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
गोपालगंज:
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में चीनी (शुगर) मिल का बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर सासामूसा चीनी मिल में बुधवार रात लगभग 11.30 बजे बॉयलर अत्यधिक गर्म होने की वजह से फट गया। घटना के समय कई मजदूर मिल में काम कर रहे थे।
इस घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के वक्त मौजूद कर्मचारियों का कहना है, 'बॉयलर में ओवर हीटिंग के कारण ब्लास्ट हुआ।'
और पढ़ेंः बिहार में नई रेत नीति के खिलाफ आंदोलन जारी, ट्रांसपोर्टरों ने की हड़ताल
कुचायकोट के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल 90 प्रतिशत से ज्यादा जली अवस्था में हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना भेजा गया है।
मृतकों की पहचान कुचायकोट के खजूरी गांव निवासी अर्जुन कुमार, कृपा यादव, विक्रम यादव, कन्हैया शर्मा और उत्तर प्रदेश के मोहम्मद शमसुद्दीन के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों को कहना है कि कई मजदूर अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। इस कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में हैं। आक्रोशित लोगों ने मिल के मालिक महमूद अली के घर पर धावा बोलकर उनके घर और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
घटना के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
और पढ़ेंः छेड़खानी के आरोप में किशोरों को निर्वस्त्र कर घुमाया, 2 गिरफ्तार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Bharti Singh: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद काम पर लौटीं भारती सिंह, बोलीं- 'आखिरकार मैं अपने गोला को देख पाऊंगी'
-
Kapil Sharma show: क्या कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो होने वाला है बंद ? अब क्या करेगी टीम?
-
Hiramandi की मल्लिका जान के लिए रेखा थीं मेकर्स की पहली पसंद, मनीषा कोइराला ने खुद किया खुलासा
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें