जम्मू-कश्मीर: युद्ध जैसी स्थिति के बीच सीमावर्ती गांवों से 40,000 लोगों का पलायन, अब तक 4 की मौत
पाकिस्तानी रेंजर्स की जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में लगातार गोलीबारी के कारण सीमावर्ती गावों से 40,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है।
श्रीनगर:
पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में सैन्य और असैन्य ठिकानों पर लगातार की जा रही गोलीबारी और बमबारी के कारण सीमावर्ती गावों से 40,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है।
पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने प्रशासन द्वारा बनाए गए अस्थाई शिविरों में शरण ली है, जबकि अधिकांश अन्य अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर में शरण लेने के लिए मजबूर हुए हैं।
हालांकि मवेशियों और घरों की रखवाली के लिए हर घर में एक पुरुष सदस्य को छोड़ दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी अकारण गोलीबारी और गोलाबारी जारी है।
अधिकारी ने बताया कि हालांकि बीएसएफ पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय सीमा के आर एस पुरा, अरनिया, रामगढ़ और अन्य सेक्टरों से भारी संख्या में ग्रामीणों का पलायन जारी है।
अब तक 4 की मौत, 30 से अधिक घायल
जम्मू, सांबा व कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की रातभर की गई गोलीबारी में चार नागरिकों की मौत हो गई व 30 अन्य घायल हो गए।
जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने ट्वीट कर बताया, 'जम्मू, कठुआ से लेकर अखनूर तक सीमा पार से रात भर की गई गोलीबारी में अब तक चार लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हुए हैं। यह बहुत दुखद है।'
आर एस पुरा, अरनिया, रामगढ़ व हीरानगर क्षेत्रों के सीमावर्ती गांवों में युद्ध जैसी स्थिति के बीच करीब 40,000 से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है। सीमापार से हो रही गोलीबारी में नागरिकों के जीवन, मवेशियों व संपत्तियों के लिए जोखिम की स्थिति बनी हुई है।
पाकिस्तानी रेंजर्स लगातार तीसरे दिन बुधवार को सीमा सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी कर रहा है।
और पढ़ें: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, अब तक 20 लोग घायल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी