हरियाणा: रेवाड़ी के स्कूल में छेड़खानी का डर, 6 दिन से भूख हड़ताल पर बैठी छात्राएं हुईं बीमार
हरियाणा के रेवाड़ी में छेड़खानी के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठी छात्राएं छठे दिन पड़ी बीमार, स्कूल के अपग्रेडेशन की कर रही हैं मांग।
नई दिल्ली:
हरियाणा के रेवाड़ी में छेड़खानी के विरोध में छात्राओं का मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। छेड़खानी के डर के चलते स्कूल अपग्रेडेशन की मांग के साथ भूख हड़ताल पर बैठी यह छात्राएं 6 दिन बीमार पड़ गई।
छात्राओं का कहना है कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर गांव जाना पड़ता है। रास्ते में मनचले उनके साथ छेड़खानी करते हैं। हाई स्कूल की छात्राओं की मांग है कि उनके गांव के स्कूल को अपग्रेड किया जाए।
छात्राओं ने बताया, 'गांव में सीनियर सेकेंड्री स्कूल नहीं है। जिसकी वजह से इन्हें पढ़ाई के लिए करीब 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जहां रास्ते में उनके साथ छेड़खानी की जाती है।'
वहीं, इस मुद्दे पर राज्य के जिला शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षा मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप के लिए गुहार की गई है और हम छात्राओं से भूख हड़ताल तोड़ने की मांग करते हैं। दूसरी ओर छात्राओं ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगी।
Haryana: Girl students of Govt High School in Rewari continue hunger strike, few girl students fall ill on the 6th day of protest pic.twitter.com/cR1Ifm4MAW
— ANI (@ANI_news) May 16, 2017
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी