वीकेंड पर लें रेस्ट्रोंरेट जैसे पनीर 65 क्यूसाडिला का मजा, पढ़ें रेसिपी
आज हम आपके लिए नोएडा के एक रेस्त्रा लंदन कैफे की खास डिश पनीर 65 क्यूसाडिला की रेसिपी लेकर आए हैं।
नई दिल्ली:
वीकेंड पर घर से बाहर जाए बिना ही अगर रेस्ट्रोंरेट जैसा खाना मिल जाए तो क्या बात है। इसलिए आज हम आपके लिए नोएडा के एक रेस्त्रा लंदन कैफे की खास डिश पनीर 65 क्यूसाडिला की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे घर में बनाना भी आसान है और आपके खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा।
पनीर 65 क्यूसाडिला बनाने के लिए सामग्री
- कॉटेज चीज- 70 ग्राम
- राई- 3 ग्राम,
- करी पत्ते- 8
- वेजिटेबल ऑयल-1 चम्मच
- कटा प्याज-1
- कटा लहसुन-1
- कटी अदरक-1
- करी पाउडर-1 चम्मच
- दही-150 ग्राम
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- कटी हरी मिर्च-1
- टॉरटिला ब्रेड-1
- उबला राजमा-20 ग्राम
- मॉजरिला चीज-20 ग्राम
- नमक स्वादानुसार
पनीर 65 क्यूसाडिला बनाने के विधि
- भारी तल के बर्तन में एक चम्मच तेल लेकर राई चटकाए, उसके बाद उसमें कटा हुआ प्याज डालकर 2 मिनट तक चलाए। इसके बाद इसमें लहसुन और अदरक डालें।
- एक कप में दही को अच्छी तरह से फेंटे और फिर पैन में डालकर 2 मिनट तक चलाए। इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च और लाल मिर्च और करी पाउडर मिलाए।
- आंच को मध्यम पर रख कर इसमें नमक और पनीर मिलाए। पेस्ट को धीमे-धीमे चलाते रहे जब तक मसाला पूरी तरह से पनीर में मिक्स नहीं हो जाता है।
- इसके बाद टॉरटिला ब्रेड के बीच में इस मिश्रण को लगाए और ऊपर से उबला हुआ राजमा डालें। अब इसके ऊपर मॉजरिला चीज को घिसे और प्याज से सजा कर हाफ फोल्ड कर लें।
भारी तल के पैन में मक्खन लगाए और ब्रेड को दोनों साइड गोल्डन ब्राउन सेंके। फिर इसे अपनी मनपंसद सॉस के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: अब नहीं पिघलेगी आइसक्रीम, वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी