अपनी सफाई में शिल्पा शिंदे ने शेयर कर दिया पोर्न वीडियो, हिना खान ने लगाई लताड़
हिना कान को हराकर बिग बॉस सीजन 11 की विनर रही शिल्पा शिंदे एक बार फिर खबरों में हैं।
मुंबई:
हिना कान को हराकर बिग बॉस सीजन 11 की विनर रही शिल्पा शिंदे एक बार फिर खबरों में हैं।
दरअसल शिल्पा शिंदे ने अपनी लीक एमएमएस की सफाई पेश करने के लिए ट्विटर अकाउंट से एक पोर्न वीडियो शेयर कर दिया। जिसके बाद उनकी साथी प्रतिभागी हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड के अलावा फैंस ने भी जमकर लताड़ लगा दी।
बता दें कि जब शिल्पा बिग बॉस के घर में थीं तो एक एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था और बताया जा रहा था कि उस वीडियो में शिल्पा शिंदे हैं। इस वीडियो में दावा किया कि वीडियो में दिख रही लड़की शिल्पा शिंदे और वह विकास गुप्ता के करीब आते दिख रही है।
वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि जिस MMS को उनका बताकर बदनाम करने की कोशिश की गई उसमें नजर आ रही असल लड़की ये है।
शिल्पा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कृपया इसे देखिए, जिन्हें कोई काम धंधा नहीं है वह लोगों की जिंदगी इस तरह से बर्बाद करने की कोशिश करते हैं। ये है उस असली लड़की का वीडियो जो शिल्पा शिंदे का MMS leak हुआ है ऐसा बोला जा रहा है।'
हालांकि शिल्पा का ये अंदाज हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को भाया नहीं।
रॉकी ने ट्वीट किया, 'जो भी आपके साथ हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन मैं आपसे एक बात पूछना चाहता हूं कि क्या आपने वीडियो पोस्ट में महिला की सहमति का सबूत दिया, क्या आप इसे पोस्ट कर सकती हैं? आप इसके खिलाफ दावा कर सकती हैं? एक जिम्मेदार सिलेब होने के नाते सोशल मीडिया पर पोर्न प्रमोट करने की बजाय कानून का सहारा नहीं लेना चाहिए क्या?'
हिना खान ने भी बॉयफ्रेंड रॉकी की प्रतिक्रिया को सही ठहराते हुए ट्वीट किया, 'बड़े दुख की बात है, किसी के फैन्स या ट्रोल सोशल मीडिया पर कुछ भी कहकर दूर हो सकते हैं लेकिन एक पब्लिक फिगर और सेलेब होने के नाते हम सिर्फ एक ट्वीट के जरिए लाखों तक पहुंचते हैं और इसलिए हमें कम से कम बहुत सावधान और जिम्मेदार रहना चाहिए। खासकर इनदिनों में, रियल लाइफ कोई रियलिटी शो नहीं है।'
यहीं नहीं फैंस ने भी शिल्पा के इस ट्वीट पर जमकर गुस्सा निकाला। हालांकि शिल्पा ने अभी तक अपना ट्वीट डिलीट नहीं किया है। ना ही कोई प्रतिक्रिया दी है
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें