Bigg Boss 11: शुभांगी अत्रे ने 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का किया सपोर्ट
टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' से शिल्पा शिंदे घर-घर में मशहूर हो गई थीं। हालांकि, कुछ विवादों के बाद उन्हें शो से हटा दिया गया।
मुंबई:
टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में शिल्पा शिंदे की जगह लेने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के लिए शिल्पा को शुभकामनाएं दी हैं।
शुभांगी ने कहा, 'शिल्पा बहुत अच्छा खेल रही हैं। वह मनोरंजक हैं। मेरी उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मेरी तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।'
टीवी एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लगता है कि अभिनेत्री हिना खान मजबूत दावेदार और 'पहले से बनी बनाई धारणाओं को ही सही मानने वाली' हैं। उन्होंने कहा कि वह विकास गुप्ता का समर्थन करती हैं। उनके साथ वह 'भाभी जी घर पर हैं' में काम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: आराध्या की पार्टी में BIG B ने पूरी की अबराम की ये डिमांड...
शुभांगी ने आगे कहा, 'मैं विकास का समर्थन करती हूं, क्योंकि वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। वह मजेदार और जमीन से जुड़े शख्स हैं। वह असली हैं, फर्जी नहीं हैं।'
गौरतलब है कि टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' से शिल्पा शिंदे घर-घर में मशहूर हो गई थीं। हालांकि, कुछ विवादों के बाद उन्हें शो से हटा दिया गया। इसी बात को लेकर विकास और शिल्पा के बीच घर में आने से पहले ही बहस हो रही थी, लेकिन अब दोनों एक ट्रैक पर चल रहे हैं।
शिल्पा और विकास में दोस्ती हो गई है। हालांकि, दूसरें कंटेस्टेंट्स का कहना है कि दोनों लड़ाई का सिर्फ नाटक कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: IFFI: 'एस दुर्गा' औऱ 'न्यूड' विवाद पर 6 ज्यूरी ने लिखा ईरानी को खत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें