Watch: शशि कपूर नहीं छोड़ेंगे हमारा साथ, इन गानों के जरिए हमेशा दिलों पर करेंगे राज
शशि कपूर की फिल्मों के साथ-साथ गाने भी जबरदस्त हिट होते थे। 4 दिसंबर 2017 को उनका निधन हो गया।
मुंबई:
60-70 के दशक के चॉकलेटी हीरो शशि कपूर ने 4 दिसंबर 2017 को दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक को एक झटका लगा। उनका कहना है कि एक युग का अंत हो गया है, जो सच है। शशि कपूर ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने करीब तीन दशक तक लोगों के दिलों पर राज किया।
शशि कपूर की फिल्मों के साथ-साथ गाने भी जबरदस्त हिट होते थे। हम आपको ऐसे गाने सुनाने जा रहे हैं, जो हमेशा जहन में ताजा रहेंगे।
दीवार (1975)
इस फिल्म का गाना 'कह दूं तुम्हें या चुप रहूं' अपना प्यार जाहिर करने के लिए सबसे परफेक्ट गाना है। किशोर कुमार और आशा भोसले की आवाज ने इसमें जान डाल दी। शशि कपूर और नीतू सिंह एक-दूसरे को छेड़ते हुए प्यार का इजहार कर बैठे।
ये भी पढ़ें: शशि कपूर के निधन पर बॉलीवुड ने कहा-'खत्म हुआ एक युग', जताया दुख
आ गले लग जा (1973)
'वादा करो नहीं छोड़ेगे तुम मेरा साथ' यह गाना लोग आज भी गुनगुनाते हैं। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी। शशि कपूर के साथ शर्मिला टैगोर नजर आई थीं।
आ गले लग जा (1973)
इसी फिल्म का एक और गाना 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई' लोग आज भी गुनगुनाते हैं। किशोर कुमार और सुषमा श्रेष्ठा ने इसे गाया है।
कन्यादान (1968)
बेहद सादगी से अपने दिल की बात कहनी है तो 'लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में' यह गाना बिल्कुल सटीक है। आशा पारेख और शशि कपूर की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया।
प्यार का मौसम (1969)
'तुम बिन जाऊं कहां' लोग आज भी गुनगुनाते हैं। शशि कपूर ने बताया कि इस तरह से भी प्यार का इजहार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे शशि कपूर, ' मेरे पास मां है' के अलावा जानिए उनके 7 बेहतरीन डायलॉग जिसने बदल दी किस्मत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें