सगाई पर निक जोनास की मॉम ने समधन संग पंजाबी गाने पर लगाए ठुमके, देखें वायरल वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के रिलेशन की खबरों को लेकर चर्चा ज़ोरों पर है। दोनों सितारें कुछ दिन पहले रोका रस्म के साथ रिश्ते में बंधे।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के रिलेशन की खबरों को लेकर चर्चा ज़ोरों पर है। दोनों सितारों कुछ दिन पहले रोका रस्म के साथ रिश्ते में बंधे। प्रियंका और निक ने सगाई की खबरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेन्ट की। हाल ही में प्रियंका की सास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो में प्रियंका और निक की मॉम थिरकते हुए नज़र आ रही हैं। निक की मॉम अपनी समधन और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा केसाथ पंजाबी गाने पर ठुमके लगा रही हैं।
A post shared by Denise Jonas (@mamadjonas) on Aug 28, 2018 at 6:14pm PDT
सोमवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मुंबई में अपनी सगाई के बाद पहली बार डेट के लिए बाहर निकले।
और पढ़ें: खूबसूरती में प्रियंका को कड़ी टक्कर दे रही हैं निक की मॉम, सगाई की Inside Pics हुईं वायरल
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के रिपोर्ट के मुताबिक, जोड़े ने रविवार को मालिबू के नोबू में 'ब्रंच डेट' का आनंद लिया। डेट के दौरान 'क्वांटिको' स्टार ने हाई-वेस्ट जींस पहनी थी जबकि उनके मंगेतर ने नीली शर्ट और ब्राउन पैंट पहनी थी।
A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on Aug 26, 2018 at 7:05pm PDT
और पढ़ें: सलमान खान की 'भारत' छोड़ने के बाद इस बॉलीवुड फिल्म में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा
'रोके' के बाद जोड़े ने एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें अंबानी के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में निक के माता-पिता भी मौजूद थे। यह पार्टी प्रियंका के घर पर हुई। प्रियंका अपने मंगेतर से 11 साल बड़ी है। दोनों ने उम्र के फासले को प्यार के आड़े नहीं आने दिया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार