Parineeti Chopra Honeymoon: ब्लैक मोनोकिनी में नजर आईं नई-नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा, फैंस शॉक्ड
Parineeti Chopra Honeymoon: नई-नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा ने बिकिनी में शेयर की फोटो, फैंस शॉक्ड
नई दिल्ली:
Parineeti Chopra Honeymoon: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की एक लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. इंस्टाग्राम पर नई-नवेली दुल्हन परिणीति का बोल्ड अवतार देखने को मिला है. राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से शादी के बाद परिणीति पहली बार बेहद ग्लैमरस लुक में दिखी हैं. हालांकि, उन्होंने ये बात साफ कर दी है कि ये उनके हनीमून की फोटोज नहीं हैं. इंस्टाग्राम पर परिणीति ने ब्लैक मोनोकिनी में अपनी वेकेशन फोटोज शेयर की हैं. समंदर के बीचो-बीच एक्ट्रेस चिल करती नजर आ रही हैं. हालांकि, फैंस एक्ट्रेस के हनीमून स्वीट को लेकर अटकलें लगा रहे हैं.
आज 16 अक्टूबर को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की हैं. ताजा फोटो में एक्ट्रेस का हॉट अवतार देखने को मिला है. एक्ट्रेस ब्लैक मोनोकिनी में पोज देते नजर आ रही हैं. साथ ही परि ने अपना चूड़ा भी फ्लॉन्ट किया है. भीगे-भीगे बालों में परि बेहद बिंदास लग रही हैं. नई-नवेली दुल्हन ने फोटो शेयर करते हुए ये बात साफ की है कि ये तस्वीर उनके हनीमून की नहीं है. फोटो शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन दिया, "हनीमून नहीं है! ये फोटो ननद द्वारा ली गई है... इसके अलावा परिणीति ने बताया कि वो गर्ल ट्रिप पर आई हैं."
View this post on Instagram
परिणीति की इस तस्वीर पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ ने एक्ट्रेस से मजेदार कमेंट में पूछा आखिर जीजू (राघव चड्ढा) कहां हैं..? एक यूजर ने लिखा, तो जीजू क्यों नहीं आए फिर...अच्छा गर्ल्स ट्रिप पर हो ये बताना पड़ रहा है." फैंस शादी के बाद परिणीति को इस लुक में देख उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.
परिणीति चोपड़ा ने हाल में आप नेता राघङव चड्ढा से शादी रचाई है. कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी. शादी के बाद से परिणीति और राघव लगातार लाइम-लाइट में बने हुए हैं. फैंस को अब कपल के हनीमून का इंतजार है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें