डेरा प्रमुख राम रहीम ने 'एमएसजी' के साथ इन फिल्मों में किए खतरनाक स्टंट
साल 2015 में 'एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड' से गुरमीत राम रहीम सिंह ने फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कुल पांच फिल्में बनाई हैं।
नई दिल्ली:
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने बलात्कार मामले में दोषी करार दे दिया है। इसके बाद से डेरा समर्थकों पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों आगजनी शुरू कर दी है।
साल 2015 में 'एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड' से गुरमीत राम रहीम सिंह ने फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार पांच फिल्में बनाई हैं। इसमें वह खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए।
हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई हैं, लेकिन राम रहीम की ओर से इनके जोरदार कलेक्शन करने का दावा किया गया। आइए आपको बताते हैं, राम रहीम की उन पांच फिल्मों के बारें में, जिनमें डेरा प्रमुख ने अभिनय की कमान संभाली।
और पढ़ें: लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन सहित तमाम बॉलीवुड सितारों ने गणेश चतुर्थी की दी बधाई
फरवरी, 2015 में 'एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड' फिल्म से राम रहीम ने अभिनय में भी हाथ आजमाया।
पहली फिल्म के सात महीने बाद राम रहीम ने दूसरी फिल्म'एमएसजी-2 द मैसेंजर' रिलीज की। कहा जाता है इस फिल्म ने भी करोड़ों का बिजनेस किया, लेकिन मीडिया में आई खबरों की मानें तो इस फिल्म ने केवल 17 करोड़ का ही बिजनेस किया था।
साल 2016 में आई राम रहीम की फिल्म 'एमएसजी द वॉरियर लॉयन हार्ट' रिलीज हुई थी। खबरों की माने तो इस फिल्म को राम रहीम की वेबसाइट पर सोशल मैसेज और महिलाओं के सम्मान की बात करने वाला बताया गया था।
इस साल मई में राम रहीम की 'जट्टू इंजीनियर' फिल्म रिलीज हुई थीइसमें उन्होंने शक्ति सिंह सोसादिया का कॉमिक किरदार निभाया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें