'फन्ने खान' में ऐश्वर्या राय करेंगी इस हीरो के साथ रोमांस
फिल्म फन्ने खान में ऐश्वर्या राय बच्चन के अपोजिट 'थ्री इडियट्स' फेम एक्टर आर माधवन नजर आएंगे।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आजकल अपनी फिल्म 'फन्ने खान' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के हीरो को लेकर काफी अटकलें लगायी जा रही थी।
लेकिन अब यह बात साफ हो गयी है कि फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट 'थ्री इडियट्स' फेम एक्टर आर माधवन नजर आएंगे। 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या रनबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आयी थी। अब वह माधवन के साथ नजर आएंगी।
इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते नहीं दिखेंगे। ख़बरों के मुताबिक इस फिल्म में ऐश्वर्या, अनिल कपूर के नहीं बल्कि आर माधवन के साथ रोमांस करते नजर आएंगी।
और पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब 'उड़ता पंजाब' की तरह लीक नहीं होंगी फिल्में
BollywoodLife.com की खबर के अनुसार, एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि वह इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।
उन्होंने यह भी बताया, फिल्म में ऐश्वर्या और उनके एक साथ कई सीन्स है लेकिन वह फिल्म में ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते हुए नजर नहीं आएंगे।
बता दें कि आर माधवन से पहले फिल्म के लिए राजकुमर राव, विक्की कौशल और अक्षय ओबेरॉय का नाम सामने आया था, लेकिन अब आर माधवन फिल्म मे ऐश के अपोजिट नजर आएंगे।
और पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर श्रीलंका में एक साथ आए नजर, फोटो हुआ वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Bharti Singh: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद काम पर लौटीं भारती सिंह, बोलीं- 'आखिरकार मैं अपने गोला को देख पाऊंगी'
-
Kapil Sharma show: क्या कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो होने वाला है बंद ? अब क्या करेगी टीम?
-
Hiramandi की मल्लिका जान के लिए रेखा थीं मेकर्स की पहली पसंद, मनीषा कोइराला ने खुद किया खुलासा
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें