UP Election : अखिलेश यादव का आरोप, दिल्ली में रोका गया हेलिकॉप्टर
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी दिग्गज नेताओं के बीच ट्वीट वार भी शुरू है. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता लोगों से मिल रहे हैं,.
नई दिल्ली:
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी दिग्गज नेताओं के बीच ट्वीट वार भी शुरू है. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता लोगों से मिल रहे हैं, ऐसे में शुक्रवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के एक ट्वीट ने सियासी घमासान मचा दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका हेलिकॉप्टर दिल्ली से उड़ने नहीं दिया गया, हालांकि थोड़ी देर बाद जानकारी मिली कि इजाजत दे दी गई.
यह भी पढ़ें : दिल्ली हाईकोर्ट ने सहारा समूह की नौ कंपनियों की जांच के सरकार के आदेश पर रोक लगाई
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पहले ट्वीट किया था कि मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है, जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं. हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजि़श है. जनता सब समझ रही है.
यह भी पढ़ें : समाजवादी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानें किसे मिला कहां से टिकट
मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022
जनता सब समझ रही है… pic.twitter.com/PFxawi0kFD
सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022
हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं… pic.twitter.com/RLrio4WNWm
जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल्ली में करीब 1 घंटे से अधिक खड़ा रखा गया और हेलिकॉप्टर को उड़ने नहीं दिया गया. इसके कुछ देर बाद अखिलेश यादव ने फिर एक ट्वीट किया और कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है. समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा. हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार