chhattisgarh first phase election: इन सीटों पर 2 घंटे पहले ही बंद हो जाएगी वोटिंग
छत्तीसगढ़ में नक्सली पहले चरण के विधानसभा चुनाव में व्यवधान डालने की हर कोशिश में हैं. चाहे वह लोगों को वोट देने पर जान से मारने की धमकी देना हो या बहिष्कार का बैनर लगाना. इससे पहले नक्सली दो बड़े हमले करके नौ लोगों की जान ले चुके हैं. चुनाव आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती शंतिपूर्ण मतदान कराने की होगी. इसके लिए करीब 45 हजार जवान तैनात किए गए हैं.
रायपुर:
छत्तीसगढ़ में नक्सली पहले चरण के विधानसभा चुनाव में व्यवधान डालने की हर कोशिश में हैं. चाहे वह लोगों को वोट देने पर जान से मारने की धमकी देना हो या बहिष्कार का बैनर लगाना. इससे पहले नक्सली दो बड़े हमले करके नौ लोगों की जान ले चुके हैं. चुनाव आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती शंतिपूर्ण मतदान कराने की होगी. इसके लिए करीब 45 हजार जवान तैनात किए गए हैं.
यह भी पढ़ें ः बुलेट पर भारी पड़ी थी EVM, जानें कैसे हुई थी वोटों की बारिश
कल यानी 12 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव में कुल 190 उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल 4,336 मतदानकेंद्र बनाए गए हैं. इनमें से करीब 1300 मतदानकेंद्र अतिसंवेदनशील हैं. नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर कल होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने समय में भी बदलाव किया है. 10 सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग होगी और बाकी सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे.
Preparations underway ahead of the first phase of voting in #ChhattisgarhElections2018 tomorrow; Visuals from Bastar pic.twitter.com/S0yELEtPjV
— ANI (@ANI) November 11, 2018
10 सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, केशकाल, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कोंडागांव,मोहलामानपुर, कांकेर
2013 के विधानसभा चुनाव में जमकर हुई थी वोटिंग
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित18 सीटों की जिनपर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. साल 2013 के चुनाव में इन सीटों पर बंपर वोटिंग हुई थी. लोगों की उंगलियां ईवीएम के बटन पर इतनी दबीं कि नक्सली एके-47 के ट्रिगर पर उंगलियां रखना भूल गए. इस साल बीजापुर को छोड़कर औसतन 80 प्रतिशत वोटिंग हुई.
विधानसभा |
कुल वोट पड़े |
वोटिंग |
कोंडागांव |
1,25,565 |
84.78% |
मोहलामानपुर |
1,15,934 |
80.55% |
नारायणपुर |
1,12,491 |
70.26% |
राजनांदगांव |
1,48,502 |
82.43% |
कांकेर |
1,26,502 |
79.12% |
केशकाल |
1,41,797 |
83.47% |
खैरागढ़ |
1,52,219 |
84.40% |
खुज्जी |
1,38,060 |
85.02% |
दंतेवाड़ा |
1,08,350 |
62.03% |
डोंगरगढ़ |
1,46,578 |
82.57% |
डोंगरगांव |
1,44,907 |
85.25% |
जगदलपुर |
1,29,948 |
73.61% |
भानुप्रतापपुर |
1,41,001 |
79.25% |
बस्तर |
1,14,535 |
84.29% |
चित्रकोट |
1,19,311 |
79.11% |
बीजापुर |
70,730 |
45.01% |
अंतागढ़ |
1,01,783 |
77.34% |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट