शैलजा मर्डर केस: आरोपी मेजर निखिल हांडा की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी आज
बता दें कि दिल्ली के बरार स्क्वैयर में शैलजा द्विवेदी का मृत शरीर मिलने के बाद रविवार दोपहर मेजर हांडा को मेरठ से गिरफ़्तार किया गया था।
नई दिल्ली:
मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या के आरोपी मेजर निखिल हांडा को आज पटियाल हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही उसकी चार दिनों की पुलिस रिमांड भी ख़त्म हो जाएगी।
25 जून को दिल्ली कोर्ट ने मेजर हांडा को पूछ-ताछ के लिए चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था।
बता दें कि दिल्ली के बरार स्क्वैयर में शैलजा द्विवेदी का मृत शरीर मिलने के बाद रविवार दोपहर मेजर हांडा को मेरठ से गिरफ़्तार किया गया था।
जानकारी के मुताबिक मेजर हांडा ने शैलजा द्विवेदी से दोस्ती करने लिए सोशल साइट्स पर फेक प्रोफाइल बनाया था। जब शैलजा ने मेजर हांडा से शादी से मना कर दिया तो उसकी हत्या कर दी गई।
सूत्रों के मुताबिक जब शैलजा का मृत शरीर मिला था तो उसका गला कटा हुआ था। साथ ही यह भी कहा गया कि उसके शरीर को कई बार गाड़ी से रौंदा गया था।
पुलिस ने वो गाड़ी बरामद कर ली है जिसमें मृतका आख़िरी बार यात्रा करती देखी गई थी।
और पढ़ें- कालाधन के खिलाफ अभियान नाकाम, एक साल में 50% बढ़ा भारतीयों का पैसा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें