BMW ने किया बड़ा ऐलान 24 नए मॉडल अब बढ़ाएगें कंपनी की शान
BMW Latest News: इन 24 मॉडलों में 19 कारें और 5 बाइक के मॉडल शामिल होंगे. ये जानकारी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया (BMW India) के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने उपलब्ध करवाई है.
highlights
- इस तिमाही कंपनी की बिक्री में इजाफा रहा था
- जल्द ही कंपनी अपना इलेक्ट्रिक मॉडल भी पेश करेगा
नई दिल्ली:
BMW Latest News: जर्मन लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट मिल रही है. ताजे अपडेट के मुताबिक कंपनी बहुत जल्द 24 नए मॉडलों की एंट्री अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखते हुए ले कर आ रही है. इन 24 मॉडलों में 19 कारें और 5 बाइक के मॉडल शामिल होंगे. ये जानकारी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया (BMW India) के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने उपलब्ध करवाई है. वहीं बीएमडब्लयू (BMW) को लेकर खबरें तेज़ हैं कि जल्द ही कंपनी अपना इलेक्ट्रिक मॉडल (BMW EV) को भी पेश करेगी.
यह भी पढ़ेंः रुकिए! अब नहीं मिलेगी Hero Splendor! दामों का भी कहीं लग ना जाए झटका
जानकारों का मानना है कि कंपनी (BMW) का इलेक्ट्रिक मॉडल अगले महीने मई में प्रतिस्पर्धा की दौड़ में उतर सकता है. बता दें इसी महीने की शुरूआत में बीएमडब्ल्यू (BMW) ने अपनी कारों के दाम भी बढ़ाए थे. जानकारी में सामने आया है कि वाहन निर्माता बीएमडब्ल्यू (BMW) की सप्लाई पर रूस- यूक्रेन के चल रहे युद्ध का प्रभाव पड़ा है.
यह भी पढ़ेंः TOYOTA Fortuner के 8 वेरिएंट्स के लिए चुकानी अब इतनी कीमत
इस साल के शुरूआती तीन महीनों में कंपनी की बिक्री भी अच्छी रही थी. पहली तिमाही के दौरान कंपनी की गाड़ियों की बिक्री 25.3 बढ़ी थी, जिसमें बीएमडब्ल्यू ने कुल 2,815 यूनिट्स बेची थीं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें