जापान: जानें कैसी है शिंजो आबे की हालत? PM किशिदा ने दी जानकारी
Shinzo Abe News: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को एक शख्स ने गोली मार दी है. यह घटना उस समय घटी जब वह ऐतिहासिक नारा शहर में भाषण दे रहे थे. तभी पीछे खड़े हमलावर ने उन्हें गोलियां मार दी.
News Delhi :
Shinzo Abe News: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को एक शख्स ने गोली मार दी है. यह घटना उस समय घटी जब वह ऐतिहासिक नारा शहर में भाषण दे रहे थे. तभी पीछे खड़े हमलावर ने उन्हें गोलियां मार दी. जानकारी के एक गोली उनके सीने को चीरते हुए पार हो गई. आबे को आनन- फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ( Japanese PM Fumio Kishida ) ने कहा कि यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं... इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं.
I would like to use the strongest words to criticise, and this is what I wanted to convey at this moment: Japanese PM Fumio Kishida briefs media after former PM Shinzo Abe was shot in Nara city today
— ANI (@ANI) July 8, 2022
(Source: Reuters) pic.twitter.com/gqB5nokWpl
व्हाइट हाउस ने भी इस हमले पर अफसोस जाहिर की है. व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के ख़िलाफ़ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारे विचार उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं
It is barbaric and malicious and it cannot be tolerated. We will do everything we can...At this moment, doctors are working very hard to save Mr. Abe: Japanese PM Fumio Kishida
— ANI (@ANI) July 8, 2022
(Reuters) pic.twitter.com/7nFgkSFmWV
हमलावर की उम्र 42 साल बताई जा रही है. शिंजो आबे को तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक है. बताया जा रहा है कि गोली लगने के समय वो सभा को संबोधित कर रहे थे और गोली लगते ही तुरंत गिर गए. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उनके सीने से खून का फव्वारा बह निकला.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार