प्रचण्ड समूह ने पीएम ओली को पार्टी से बाहर निकाला, जानें क्या है वजह?
नेपाल कम्यूनिष्ट पार्टी का आन्तरिक विवाद बढ़ने के दोनों समूह एक दूसरे को निष्कासित करने में लगे हैं. सबसे पहले ओली समूह ने पार्टी प्रवक्ता और प्रचण्ड के करीबी नारायण काजी श्रेष्ठ को हटाया.
काठमांडू:
नेपाल की सत्तारूढ़ दल कम्यूनिष्ट पार्टी के एक धड़े ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को पार्टी से बाहर निकाल दिया है. ओली समूह से अलग हुए प्रचण्ड समूह ने आज बैठक कर ओली को पार्टी की साधारण सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला किया है. इससे पहले प्रचण्ड समूह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए ओली से 3 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा था. लेकिन ओली के तरफ से कोई जवाब नहीं आने के बाद आज पार्टी की साधारण सदस्यता से निकालने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें : किसानों ने ट्रैक्टर रैली के लिए तय किए तीन रूट, अनुमति मिलने का दावा
नेपाल कम्यूनिष्ट पार्टी का आन्तरिक विवाद बढ़ने के दोनों समूह एक दूसरे को निष्कासित करने में लगे हैं. सबसे पहले ओली समूह ने पार्टी प्रवक्ता और प्रचण्ड के करीबी नारायण काजी श्रेष्ठ को हटाया. उसके बाद प्रचण्ड को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया था. इसके बदले में प्रचण्ड समूह ने ओली को पहले अध्यक्ष पद से हटाया उसके बाद अब उनको पार्टी से बाहर निकाल दिया है.
Nepal's Caretaker PM KP Sharma Oli (file photo) removed from ruling Nepal Communist Party by a Central Committee Meeting of the splinter group of the party.
— ANI (@ANI) January 24, 2021
"His membership has been revoked," Spokesperson for the splinter group, Narayan Kaji Shrestha confirmed ANI. pic.twitter.com/6vc91tt03k
यह भी पढ़ें : UP ATS ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दो चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार
नेपाल की सत्तारूढ़ दल में विभाजन होने के बाद भी अब तक कानूनी रूप से यह अलग नहीं हुआ है और अलग होने के लिए अभी तक दोनों में से किसी भी पक्ष ने अलग पार्टी होने का कानूनी रूप से दावा नहीं किया है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें