logo-image

जापान में ओवरटाइम काम करने से गई महिला पत्रकार की जान, चार साल बाद हुआ खुलासा

रिपोर्ट्स के अनुसार 31 साल की मिवा साडो की मौत जुलाई-2013 में हार्ट अटैक से हुई थी। बाद में टोक्यो के लेबर अधिकारी ने जांच के बाद मौत की वजह ओवरटाइम को बताया।

Updated on: 06 Oct 2017, 08:00 AM

नई दिल्ली:

जापान की नेशनल ब्रॉडकास्टर में काम करने वाली एक महिला पत्रकार की 159 घंटे ओवरटाइम काम करने से मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार 31 साल की मिवा साडो की मौत जुलाई-2013 में हार्ट अटैक से हुई थी। बाद में टोक्यो के लेबर अधिकारी ने जांच के बाद मौत की वजह ओवरटाइम को बताया।

मिवा की मौत के केस को उसके एम्पलॉयर ने इसी हफ्ते सार्वजनिक किया है।

लेबर अधिकारी ने अपनी जांच में पाया कि साडो की मौत जिस महीने हुई उससे पिछले महीने में उन्होंने 159 घंटे और 37 मिनट ओवरटाइम काम किया। इस दौरान वह एक स्थानीय चुनाव को कवर कर रही थीं।

यह भी पढ़ें: जब गांव वालों ने उड़ा डाला दावत में 26 फीट लंबा अजगर

इस महीने में उन्होंने केवल दो दिन की छुट्टी ली थी। इससे भी पिछले वाले महीने में उन्होंने 146 घंटे और 57 मिनट ओवरटाइम किया।

तोक्यो मेट्रोपोलिटन गवर्नमेंट को कवर करने वाली पत्रकार मिवा की स्थानीय चुनाव की रिपोर्टिंग के तीन दिन बाद ही मौत हो गई थी। 'द सन' के मुताबिक जापान में हर साल काम के बोझ और तनाव के कारण करीब 2000 लोगों की मौत हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11 पहुंचे प्रियंक, गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने शेयर किए ये रोमांटिक PHOTOS