Video: सामान के साथ X-RAY मशीन में घुसी महिला, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान
सामान चेक करने के लिए स्कैनर में आपने सामान जाते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सामान के साथ किसी इंसान को भी मशीन के अंदर जाते हुए देखा है?
नई दिल्ली:
दक्षिणी चीन के डोंग्वान रेलवे स्टेशन में कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। सामान चेक करने के लिए स्कैनर में आपने सामान जाते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सामान के साथ किसी इंसान को भी मशीन के अंदर जाते हुए देखा है?
एक महिला ने स्कैनर के अंदर जांच के लिए अपने हैंडबैग को डाला लेकिन उसे सिक्योरिटी स्टाफ पर भरोसा नहीं था। उसके बाद जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल, अपने सामान के कही खो जाने के डर से महिला सिक्योरिटी स्कैनर में घुस गई। स्कैनर में महिला की तस्वीर देखकर आप भी चौंक जाएंगे।
महिला को पहले सिक्योरिटी स्कैनर में अपना सामान डालने में पहले कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जब सुरक्षा कर्मचारी ने उसे बताया कि उनके सामान को भी स्कैनर जांच से होकर गुजरना पड़ेगा तो उन्हें ये बात कुछ रास नहीं आई।
और पढ़ें: एयर इंडिया ने क्रू मेंबर को नहीं दी नौकरी, ट्रांसजेंडर ने राष्ट्रपति से की इच्छामृत्यु की मांग
महिला अपने हैंडबैग में रखी कीमती चीज़ से खुद को अलग नहीं करना चाहती थी। खबरों के मुताबिक, दक्षिणी चीन के डोंग्वान रेलवे स्टेशन पर कन्वेयर बेल्ट पर अपना हैंडबैग रखने के बाद महिला भी उसके उपर चढ़ गई। वहां मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ उसे देखकर हैरान रह गए और वे उस महिला को ऐसा करने से नहीं रोक पाए।
मशीन में अपना हैंडबैग पकड़े महिला की छाया-आकृति एक दम साफ़ नज़र आ रही है। वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि महिला कैसे एक्स-रे मशीन से निकलती है, इस पूरे वाक्य को देख वहां खड़े सिक्योरिटी गार्ड्स भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते है। यह घटना 11 फरवरी की है।
अभी तक पता नहीं चल पाया है कि महिला के बैग में क्या था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉन्ग्वान स्टेशन ने यात्रियों सलाह दी है कि वो एक्स-रे मशीन के अंदर न जाएं, क्योंकि स्कैनर से निकले रैडिएशन हानिकारक हो सकते हैं।
और पढ़ें: कई बम धमाकों का आरोपी IM आतंकी जुनैद दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन बस तिजोरी में रखें ये 4 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, जमकर बरसेगा पैसा!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल