logo-image

बोको हराम ने अंतिम संस्कार से लौट रहे 23 लोगों की हत्या की

बोको हराम के बंदूकधारियों ने नाइजीरिया में अशांत उत्तर पूर्व क्षेत्र के बोर्नो राज्य में 23 लोगों की हत्या कर दी.

Updated on: 28 Jul 2019, 01:41 PM

कानो:

बोको हराम के बंदूकधारियों ने नाइजीरिया में अशांत उत्तर पूर्व क्षेत्र के बोर्नो राज्य में 23 लोगों की हत्या कर दी. स्थानीय मिलिशिया और निवासियों ने बताया कि ये लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे. स्थानीय मिलिशिया नेता बुनु बुकर मुस्तफा ने बताया कि मैदुगुरी के समीप न्गांजई जिले में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे पुरुषों के एक समूह पर शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब साढ़े 10 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने गोलियां चला दीं.

ये भी पढ़ें : दिल्ली: बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस आ रही थी महिला, बदमाशों ने दिनदहाड़े चला दी गोली

मुस्तफा ने बताया, 'हमारे लोगों ने घटनास्थल से 23 शव बरामद किए हैं.' न्गांजई जिले के एक अधिकारी ने घटना और मृतकों की संख्या दोनों की पुष्टि की है.