logo-image

कैलिफोर्निया में लू से सैन फ्रांसिस्को में पारा रिकॉर्ड स्तर पर

अमेरिका का कैलिफोर्निया लू से झुलसा हुआ है, जिस वजह से सैन फ्रांसिस्को में पारा रिकॉर्ड ऊपरी स्तर तक चढ़ गया है।

Updated on: 03 Sep 2017, 01:54 PM

नई दिल्ली:

अमेरिका का कैलिफोर्निया लू से झुलसा हुआ है, जिस वजह से सैन फ्रांसिस्को में पारा रिकॉर्ड ऊपरी स्तर तक चढ़ गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कैलिफोर्निया में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अमेरिकी मौसम विभाग के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को में शुक्रवार को तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया जबकि शनिवार को यह 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: भूकंप नहीं उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से हिला कोरियाई प्रायद्वीप, जापान ने की पुष्टि

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया, '1874 के बाद यह वहां का सर्वाधिक उच्च तापमान है।'  विभाग ने सैन फ्रांसिस्को के शहर जैसे लिवरमोर में तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

सैक्रामेंटो में तापमान शुक्रवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखें: मोदी कैबिनेट में ये '9 नए चेहरे' हुए शामिल