अमेरिका ने दिये संकेत, पाकिस्तान भी प्रतिबंधित देशों की सूची में हो सकता है शामिल
ग्लोबल आतंकवाद के केंद्र के तौर पर देखे जा रहे पाकिस्तान को राजनयिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान के नागरिकों पर भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका आने की रोक लगा सकते हैं।
नई दिल्ली:
ग्लोबल आतंकवाद के केंद्र के तौर पर देखे जा रहे पाकिस्तान को राजनयिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान के नागरिकों पर भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका आने की रोक लगा सकते हैं।
जब पूछा गया कि पाकिस्तान पर प्रतिबंध क्यों नहीं लग रहा? जवाब में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सियान स्पाइसर ने कहा, "हो सकता है हम ऐसा करें।"
स्पाइसर जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में ट्रंप के मीडिया से संबंधों पर आधारित एक सेमिनार में बोल रहे थे।
और पढ़ें: ट्रंप ने नील गोरसच को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का जज मनोनीत किया, डेमोक्रेट सदस्यों का कड़ा विरोध
स्पाइसर ने कहा कि जिस तरह से सात मुस्लिम बहुल देशों पर प्रतिबंध लगा है, उसी तरह से पाकिस्तान के लोगों पर भी प्रतिबंध लग सकता है।
सात देशों के नागरिकों पर ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन देशों में ईराक, सीरिया, सूडान, आरान, सोमालिया, लीबिया और यमन शामिल हैं।
और पढ़ें: ट्रंप ने नील गोरसच को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का जज मनोनीत किया, डेमोक्रेट सदस्यों का कड़ा विरोध
स्पाइसर ने कहा, हो सकता है हम ऐसा करें, हमने अभी सात देशों के साथ इसकी शुरुआत की है, जिसे चिह्नित किया गया था। अभी 90 दिनों की समीक्षा का दौर चल रहा है। हमारी नजर सबके ऊपर है और हो सकता है कि कुछ और देशों को इस सूची में शामिल किया जाए। ये हमारे देश के नागरिकों की सुरक्षा की बात है।
कुछ दिनों पहले व्हाइट हाउस के कार्यकारी प्रमुख रींस प्रीबस ने भी कहा था कि प्रतिबंधित किए जाने वाले देशों की सूची में पाकिस्तान भी शामिल हो सकता है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: 2017-18 का बजट देश के गरीबों को समर्पित है: अरुण जेटली
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी